8GB रैम, 13 मेगापिक्सल कैमरा के साथ POCO Pad X1 टैबलेट नवंबर में इस दिन होगा लॉन्च, जानें सबकुछ

टैबलेट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जिसके साथ में LED फ्लैश भी मौजूद है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 नवंबर 2025 12:09 IST
ख़ास बातें
  • टैबलेट में 3.2K रिजॉल्यूशन वाला 11.2 इंच बड़ा डिस्प्ले दिया जा सकता है।
  • यह डिवाइस 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस होगा।
  • टैबलेट को कंपनी ब्लू और ग्रे कलर वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा

POCO Pad X1 अगले हफ्ते मार्केट में लॉन्च किया जाने वाला है।

Photo Credit: Poco

POCO की ओर से नया टैबलेट POCO Pad X1 अगले हफ्ते मार्केट में लॉन्च किया जाने वाला है। कंपनी POCO Pad X1 को 26 नवंबर को मार्केट में उतारेगी। POCO Pad X1 में चमचमाता डिस्प्ले मिलेगा जिसमें 3.2K रिजॉल्यूशन का सपोर्ट बताया गया है। कंपनी ने टैबलेट को टीज करना शुरू कर दिया है। टैबलेट में पावरफुल Snapdragon 7+ Gen 3 चिपसेट मिलने वाला है। टैबलेट में आकर्षक डिजाइन टीज किया गया है जिसमें रियर में स्क्वायर टाइप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलने वाला है जिसके साथ LED फ्लैश भी दिया गया है। आइए जानते हैं लॉन्च से पहले इस टैबलेट के बारे में सभी खास बातें। 

POCO Pad X1 अपकमिंग टैबलेट मार्केट में 26 नवंबर को दस्तक देने वाला है। इसे Xiaomi Pad 7 का रिब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है। अगर ऐसा है तो इसमें लगभग समान स्पेसिफिकेशंस देखने को मिल सकते हैं। टैबलेट में 3.2K रिजॉल्यूशन वाला 11.2 इंच बड़ा डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह डिवाइस 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस होगा। इसमें नैनो टेक्स्चर डिस्प्ले, एंटी ग्लेयर और एंटी रिफ्लेक्टिव फीचर भी आ सकता है। टैबलेट को कंपनी ब्लू और ग्रे कलर वेरिएंट्स में टीज कर रही है। 

टैबलेट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जिसके साथ में LED फ्लैश भी मौजूद है। टैबलेट के साइड में पावर बटन नजर आ रहा है। साथ ही स्पीकर ग्रिल यहां पर मौजूद है। इसके साइड में एक फिजिकल बटन भी दिया गया है। लेकिन इसका फंक्शन क्या होगा, यह अभी साफ नहीं है। यह टैबलेट Snapdragon 7+ Gen 3 चिपसेट की पावर के साथ आएगा। 

टैबलेट में कई और आकर्षक फीचर्स मिल सकते हैं जिनमें Dolby Vision और Dolby Atmos का सपोर्ट शामिल हो सकता है। टैबलेट में एंड्रॉयड 15 का सपोर्ट बताया गया है जो कि इसकी गीकबेंच लिस्टिंग में भी दिखाई दिया है। यह डिवाइस 8 जीबी रैम के साथ पेश किया जाएगा। कंपनी ने सभी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है। चूंकि टैबलेट की लॉन्च डेट अब नजदीक है, इसलिए इसके कई और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले कंफर्म किए जा सकते हैं। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  2. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  3. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  2. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  3. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  4. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  5. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  6. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
  7. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
  8. OnePlus ने लॉन्च किए अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स Buds Clip, मिलेगा Dynaudio साउंड
  9. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  10. Xiaomi की ये मशीन 20 मिनट में साफ करेगी गंदे जूते, इस कीमत में हुई लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.