Poco Pad टैबलेट 12 इंच 2.5K डिस्प्ले, 10000mAh बैटरी के साथ भारत में होगा लॉन्च! टीजर जारी

Poco Pad में रियर और फ्रंट, दोनों ही तरफ 8 मेगापिक्सल का कैमरा है।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 अगस्त 2024 19:00 IST
ख़ास बातें
  • Poco Pad में 12.1 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है।
  • यह 2.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है।
  • यह Android 14 आधारित HyperOS पर रन करता है।

Poco Pad में रियर और फ्रंट, दोनों ही तरफ 8 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Photo Credit: Poco

Poco Pad को कंपनी ने इस साल मई में लॉन्च किया था। यह ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया गया था। अब भारत में भी यह टैबलेट लॉन्च होने वाला है। पोको ने ई-कॉमर्स साइट पर इसका लॉन्च टीज कर दिया है। पोको पैड का भारतीय वेरिएंट ग्लोबल मॉडल जैसा ही हो सकता है। टैबलेट में Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट लगा है। इसमें 10,000mAh की बैटरी है। डिवाइस में 12 इंच का डिस्प्ले है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। टैब में Dolby Vision जैसे फीचर्स भी हैं। 
 

Poco Pad India Launch

Poco Pad का लॉन्च भारत के लिए टीज कर दिया गया है। पॉपुलर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर कंपनी ने इसका टीजर जारी किया है। यानी खरीद के लिए यह टैबलेट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। पोस्टर में हालांकि, टैबलेट का मॉनिकर कंफर्म नहीं होता है। फोटो देखकर कहा जा सकता है कि यह ग्लोबल लेवल पर लॉन्च हुआ टैबलेट Poco Pad है। 

Photo Credit: Poco

Poco India के प्रमुख हिमांशु टंडन, और ब्रैंड मार्केटिंग प्रमुख-एआई, वरुण नायर ने इससे पहले कंफर्म किया था कि पोको जल्द ही अपने नए पोको बड्स लॉन्च करने वाली है। साथ में टैबलेट लॉन्च की बात भी कही गई थी और पावर बैंक भी इस लिस्ट में शामिल होगा। Digit को दिए एक इंटरव्यू में टंडन ने इशारा दिया था कि पोको पैड भारत में अगस्त में लॉन्च हो सकता है। 
 

Poco Pad Features

Poco Pad में 12.1 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह 2.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है। लो ब्लू लाइट के लिए यह TÜV Rheinland सर्टीफिकेशन के साथ आता है। डिस्प्ले को गोरिल्ला ग्लास 3 की सेफ्टी दी गई है। टैबलेट में Snapdragon 7s Gen 2 SoC है जिसके साथ 8GB LPDDR4x रैम है और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज है। यह Android 14 आधारित HyperOS पर रन करता है। 

Poco Pad में रियर और फ्रंट, दोनों ही तरफ 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। साउंड के लिए इसमें Dolby Atmos का सपोर्ट है। डिवाइस में 10,000mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2 और USB Type-C पोर्ट है। इसके डाइमेंशन 280 x 181.85 x 7.52mm हैं और वजन 571 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

12.10 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 7s Gen 2

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2560x1600 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

स्टोरेज

256 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

10000 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.