Philips ला रही भारत में स्मार्टफोन, टैबलेट! Philips Pad Air के डिटेल्स लीक

Zenotel India भारत में Philips के स्मार्टफोन, टैबलेट आदि लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 नवंबर 2025 12:04 IST
ख़ास बातें
  • टैबलेट में 7000mAh की बैटरी दी जा सकती है।
  • टैबलेट में 2K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।
  • टैबलेट 2026 की पहली तिमाही में पेश किया जा सकता है।

Zenotel India भारत में Philips के स्मार्टफोन, टैबलेट आदि लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

Photo Credit: Zenotel India

Philips भारत की स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री करने जा रही है। बहुत जल्द मार्केट में कंपनी के फीचर फोन से लेकर स्मार्टफोन, टैबलेट आदि डिवाइसेज नजर आने वाले हैं जिन्हें Znotel India लॉन्च करेगी। Zenotel अधिकारिक रूप से Philips ब्रांडिंग के प्रोडक्ट्स मार्केट में लॉन्च करेगी जिन्हें पिछले कई दिनों से कंपनी के सोशल मीडिया हैंडल पर टीज भी किया जा रहा है। यानी कंपनी की मार्केट में धांसू एंट्री की पूरी तैयारी नजर आ रही है जिससे भारत में पहले से मौजूद चाइनीज प्लेयर्स जैसे Xiaomi, Realme, Vivo आदि को कड़ी टक्कर मिल सकती है। लेटेस्ट लीक में सामने आया है कि जल्द ही कंपनी का टैबलेट भी मार्केट में एंट्री लेने वाला है। आइए जानते हैं कंपनी के अपकमिंग डिवाइसेज के बारे में विस्तार से। 

Zenotel India भारत में Philips के स्मार्टफोन, टैबलेट आदि लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जेनोटेल के सोशल मीडिया हैंडल X पर कंपनी ने कई फीचर फोन को टीज किया है। इसी के साथ स्मार्टफोन भी यहां टीज किया जा रहा है। हालांकि अभी तक कंपनी ने इनके स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है। साथ ही रिलीज डेट की पुष्टि भी नहीं की गई है। वहीं, कंपनी जल्द ही टैबलेट भी मार्केट में लाने वाली है जिसका खुलासा टिप्स्टर पारस गुगलानी ने किया है। टैबलेट का नाम Philips Pad Air बताया गया है। 

Advertisement

Philips Pad Air के स्पेसिफिकेशंस भी यहां टिप्स्टर ने बताए हैं। कथित टैबलेट में 2K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। कंपनी इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट दे सकती है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Unisoc T606 चिपसेट देखने को मिल सकता है। साथ में 4 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। टैबलेट में 7000mAh की बैटरी दी जा सकती है। यह 18W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ आ सकता है।

Philips Pad Air की लॉन्च टाइमलाइन के बारे में भी टिप्स्टर ने बताया है। यह टैबलेट 2026 की पहली तिमाही में पेश किया जा सकता है। एक के एक कंपनी के स्मार्टफोन टीज किए जा रहे हैं। लगातार आ रहे टीजर्स को देखकर कहा जा सकता है कंपनी स्मार्टफोन, टैबलेट मार्केट में पूरी तैयारी के साथ अपनी जगह बनाने के लिए कमर कस चुकी है। अब देखना होगा कि कंपनी इन प्रोडक्ट्स को कब मार्केट में उतारती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार
  3. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  5. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  8. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.