Oppo Pad Air टैबलेट और Oppo Enco R ईयरबड हुए लॉन्च, कीमत 3,500 से शुरू

Oppo Enco R में 13.4mm ड्राइवर्स दिए गए हैं। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth v5.2 दिया गया है। Oppo के इन ईयरबड्स में IPX4 रेटिंग दी गई है जो कि इन्हें छीटों से बचाता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 25 मई 2022 10:26 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Pad Air में 10.36 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • Oppo Pad Air के 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत करीब 15,100 रुपये है।
  • Oppo Enco R में 13.4mm ड्राइवर्स दिए गए हैं।

Oppo Pad Air में 10.36 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Oppo

Oppo हाल ही में Oppo Pad Air को कंपनी के लेटेस्ट टैबलेट के तौर पर पेश किया है जो कि मौजूदा Oppo Pad के बाद सीरीज में दूसरा आया है। नए Oppo टैबलेट में 10.36 इंच की डिस्प्ले दी गई है जो कि  6.94mm स्लिम डिजाइन से लैस है। Oppo Pad Air के अलावा चीनी कंपनी ने Oppo Enco R को अपने नए ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स के तौर पर पेश किया है जो 13.4mm ड्राइवर्स से लैस है। ईयरबड्स में बैटरी लाइफ 20 घंटे तक की है। Oppo Pad Air और Enco R दोनों ही Oppo Reno 8 सीरीज के साथ पेश किए गए हैं।
 

Oppo Pad Air और Enco R की कीमत


Advertisement
Oppo Pad Air के 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,299 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से 15,100 रुपये है। वहीं 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,499 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से 17,500 रुपये है। वहीं 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,699 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से 19,800 रुपये है। इसके अलावा ग्राहक अतिरिक्त CNY 648 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 7,500 रुपये देकर टैबलेट को स्टाइलस पेन और कीबोर्ड के साथ बंडल कर सकते हैं। वहीं Oppo Enco R की कीमत CNY 299 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से 3,500 रुपये है।

वहीं Oppo Pad Air और Oppo Enco R दोनों चीन में चीन में प्री-सेल पर हैं और 1 जून से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। Oppo Pad Air और Oppo Enco R को चीन के अलावा अन्य मार्केट में पेश किए जाने के बारे में कोई ऐलान नहीं किया गया है।
Advertisement
 

Oppo Pad Air के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Oppo Pad Air में 10.36 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2000x1200 पिक्सल, 60Hz रिफ्रेश रेट है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 680 SoC प्रोसेसर दिया गया है। कैमरा की बात करें तो इसमें f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह टैबलेट Android 12 पर बेस्ड ColorOS पर काम करता है।  स्टोरेज की बात करें तो इसमें 128GB स्टोरेज दी गई है जो कि माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 512GB तक बढ़ाई जा सकती है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें वाई-फाई 5, ब्लूटूथ v5.1, USB टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। सेंसर के लिए इसमें एक्सेलेरोमीटर सेंसर दिया गया है। इसमें 7,100mAh की बैटरी दी गई है।
 

Oppo Enco R के स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Oppo Enco R में 13.4mm ड्राइवर्स दिए गए हैं। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth v5.2 दिया गया है। Oppo के इन ईयरबड्स में IPX4 रेटिंग दी गई है जो कि इन्हें छीटों से बचाता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 27mAh की बैटरी दी गई है जो कि सिंगल चार्ज में 4 घंटे तक चल सकती है। इसमें चार्जिंग केस दिया गया है जिसमें 300mAh की बैटरी दी गई है जो कि 20 घंटे तक चल सकती है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sharp display, stylus support
  • Good build quality
  • Long battery life
  • Good sound quality
  • Bad
  • No 3.5mm headphone jack
  • Not recommended for productivity
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

10.36 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2000x1200 पिक्सल

रैम

4 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

स्टोरेज

64 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

7100 एमएएच
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Headphone Type

In-Ear

Microphone

हां

Connectivity

True Wireless Stereo (TWS)

Type

Earphones
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo Pad Air, Oppo Enco R, Oppo Tablet
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.