11 इंच डिस्प्ले, 9500mAh बैटरी के साथ Oppo Pad 2 देगा दस्तक, लीक में हुआ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा

कीमत की बात करें तो Oppo Pad 2 की कीमत का खुलासा अभी तक नहीं हुआ। लॉन्च के वक्त Oppo Pad की कीमत 2,299 युआन यानी कि 27,819 रुपये थी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 जनवरी 2023 11:36 IST
ख़ास बातें
  • रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीनी कंपनी Oppo Pad 2 पर काम कर रही है।
  • Oppo Pad 2 में 2800 x 2000 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 11 इंच स्क्रीन मिलेगी।
  • Oppo Pad 2 में 9,500mAh की बैटरी होगी जो 67W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Oppo Pad

Photo Credit: Oppo

चीनी टेक दिग्गज Oppo फिलहाल Oppo Pad 2 पर काम कर रही है। कंपनी ने पिछले साल चीन में फरवरी में Find X5 सीरीज स्मार्टफोन के साथ Oppo Pad टैबलेट को पेश किया था। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीनी कंपनी इसके अपग्रेड वर्जन पर काम कर रहा है। यहांं हम आपको ओप्पो के आगामी टैबलेट Oppo Pad 2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Oppo Pad 2 की कीमत


कीमत की बात करें तो Oppo Pad 2 की कीमत का खुलासा अभी तक नहीं हुआ। लॉन्च के वक्त Oppo Pad की कीमत 2,299 युआन यानी कि 27,819 रुपये थी। उसके हिसाब से अपग्रेड वर्जन की कीमत भी समान होने की उम्मीद की जा सकती है।
 

Oppo Pad 2 के स्पेसिफिकेशंस

Weibo पर techGoing के जरिए एक नई लीक से इसकी डिस्प्ले, बैटरी और चार्जिंग कैपेसिटी के बारे में जानकारी मिली है। टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार, Oppo Pad 2 में 11 इंच स्क्रीन मिलेगी। आपको बता दें कि Oppo Pad में 11 इंच की डिस्प्ले थी, जिसका रेजोल्यूशन 1600 x 2560 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट थी। लीक के अनुसार, अपग्रेड वर्जन का एलसीडी पैनल 2800 x 2000 पिक्सल हाई रेजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट प्रदान करेगा। यह डॉल्बी विजन और HDR10+ सपोर्ट के साथ आएगा।

Oppo Pad 2 में 9,500mAh की बैटरी होगी जो कि 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। DCS ने पहले खुलासा किया था कि Oppo Pad 2 में Dimensity 9000 चिपसेट मिलेगा। यह टैबलेट Android 13 OS पर बेस्ड ColorOS पर चलने की संभावना है। 

जहां तक ​​डिजाइन की बात है तो Oppo Pad 2 दिखने में OnePlus Pad जैसा लगेगा जो कि भारत में 7 फरवरी को लॉन्च होने वाला है। यह देखना बाकी है कि OnePlus Pad,  Oppo Pad 2 के रीब्रांडेड वर्जन के तौर पर आता है या नहीं। Oppo के आगामी फ्लैगशिप टैबलेट की अन्य जानकारियों के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। ऐसी उम्मीद है कि Oppo चीन में फरवरी में Oppo Find X6, X6 Pro और X6 Pro Dimensity Edition को पेश कर सकती है। उसी इवेंट में Pad 2 को पेश किया जा सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का X300 FE खरीदने के लिए 7 हजार ज्यादा चुकाएं! इन मॉडल्स के भी बढ़े दाम
  2. ₹4 हजार सस्ता हुआ Realme 16T 5G! 8,000mAh बैटरी वाले फोन पर लिमिटेड पीरियड ऑफर
  3. WhatsApp और Instagram से किसी की लोकेशन कैसे देखें? जान लें सबसे आसान तरीका
  4. Flipkart GOAT vs Amazon Prime Day Sale 2026: 4 जुलाई से शुरू होगी दोनों सेल, यहां जानें सब कुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp और Instagram से किसी की लोकेशन कैसे देखें? जान लें सबसे आसान तरीका
  2. MG Motor की बिक्री में EVs की हिस्सेदारी बढ़कर 75 प्रतिशत से ज्यादा
  3. Ola Electric ने की रिकवरी, जून में बेची 16,000 से ज्यादा यूनिट्स
  4. इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के मार्केट में टाटा मोटर्स का दमदार परफॉर्मेंस, जून में बिक्री 183 प्रतिशत बढ़ी
  5. 10,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Pad 5c, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. IND vs ENG T20I Live Streaming: भारत-इंग्लैंड टी20 मैच लाइव आज, यहां देखें फ्री!
  7. Redmi Headphones Neo लॉन्च हुए 72 घंटे की बैटरी, 42dB ANC फीचर के साथ, जानें कीमत
  8. WhatsApp Username फीचर लॉन्च से पहले फंसा! सरकार को क्यों सता रही है बड़ी चिंता?
  9. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का हाई रिजॉल्यूशन पेरिस्कोप कैमरा
  10. Rogbid VisionPro AI स्मार्ट ग्लास हुए लॉन्च, 13MP कैमरा, 12 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.