9510mAh बैटरी वाले OnePlus Pad की कीमत का खुलासा! जानें क्‍या होंगे दाम

OnePlus Pad : टिप्‍सटर मुकुल शर्मा (@stufflistings) ने बताया है कि वनप्‍लस पैड को 40,000 रुपये से कम कीमत में लाया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2023 20:20 IST
ख़ास बातें
  • टिप्‍सटर मुकुल शर्मा ने दी जानकारी
  • 39999 रुपये हो सकती है कीमत
  • इस महीने शुरू हो सकती है सेल

OnePlus Pad में 144Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट के साथ 2800 x 2000 पिक्सल रेजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले है।

चीनी स्‍मार्टफोन ब्रैंड वनप्‍लस (OnePlus) ने उसके टैबलेट ‘OnePlus Pad' का ऐलान बीते दिनों किया था। ब्रैंड ने अपने Cloud 11 इवेंट में OnePlus Pad से पर्दा हटाया था। तभी से भारतीय यूजर्स इसकी सेल शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। Cloud 11 इवेंट में कंपनी ने OnePlus 11 5G और OnePlus 11R 5G स्‍मार्टफोन की कीमतों के बारे में बताया था, लेकिन नए टैबलेट की कीमत या सेल डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। कहा जा रहा था कि अप्रैल यह टैब बिक्री के लिए लाया जा सकता है। एक एक जानेमाने टिप्‍सटर ने वनप्‍लस पैड की कीमत के बारे में जानकारी दी है। 

टिप्‍सटर मुकुल शर्मा (@stufflistings) ने बताया है कि वनप्‍लस पैड को 40,000 रुपये से कम कीमत में लाया जा सकता है। अपने हालिया ट्वीट में मुकुल ने OnePlus Pad की कीमत 39999 रुपये बताई है। यह एक मिड प्रीमियम रेंज टैबलेट है जो स्लिम मेटल बॉडी, हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और एक फास्ट चार्जिंग सिस्टम से लैस है। 
Advertisement
 

वनप्‍लस पैड को लेकर कई और टिप्‍सटर भी अनुमान लगा चुके हैं। बीते दिनों टिपस्टर पीयूष भासरकर (@techkard) ने बताया था कि OnePlus Pad की बिक्री भारत में 28-30 अप्रैल के बीच बिक्री शुरू होगी। उनकी ओर से कहा गया था कि यह टैबलेट ऑफर्स के बाद 23,099 रुपये में आएगा। 
Advertisement
 
 

OnePlus Pad के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


OnePlus Pad में 144Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट के साथ 2800 x 2000 पिक्सल रेजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले है। टैबलेट मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000 SoC पर काम करता है जो कि 5G कनेक्टिविटी का सपोर्ट करता है। OnePlus का टैबलेट 8GB RAM और 12GB RAM ऑप्शन के साथ 128GB या 256GB स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया जाएगा। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो यह टैबलेट एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड OxygenOS 13.1 पर काम करेगा। 
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो OnePlus Tab के रियर में 13 मेगापिक्सल कैमरा और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। प्राइमरी कैमरा 30fps पर 4K वीडियो कैप्चर कर सकता है। टैबलेट Dolby Vision और Dolby Atmos दोनों का सपोर्ट करता है और ऑडियो के लिए क्वाड-स्पीकर सेटअप प्रदान करता है। वनप्लस के इस टैबलेट में 9,510mAh की बैटरी है जो कि 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

आपको बता दें कि OnePlus Pad की मोटाई सिर्फ 6.54 मिमी और वजन 552 ग्राम है। टैबलेट की बॉडी मेटल से बनी है। इसके फ्रंट की ओर 2.5डी कर्व्ड एज ग्लास दिया गया है। अब मिड रेंज प्राइस सेगमेंट के तहत यह उम्मीद की जा सकती है कि OnePlus Pad मार्केट में आने के बाद Xiaomi, Lenovo और Samsung टैबलेट को टक्कर देगा।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Quality accessories
  • Vibrant and sharp display
  • Immersive speakers
  • Fluid software
  • Two-day battery life, 67W fast charging
  • Bad
  • Average cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.61 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Dimensity 9000

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2800x2000 पिक्सल

रैम

12 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

स्टोरेज

256 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

9510 एमएएच
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks and feels premium
  • Great battery life, very fast charging
  • Excellent performance
  • Power-efficient AMOLED display
  • Reliable rear cameras
  • Bad
  • Still no official IP rating
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  2. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  2. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  3. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  4. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  5. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  7. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
  8. iPhone को बिना छुए, Apple Maps पर एक्सीडेंट, सड़क पर काम या रुकावट को कैसे करें रिपोर्ट
  9. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  10. Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.