OnePlus Pad 4 की सेल आज से शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स

OnePlus ने बीते हफ्ते भारतीय बाजार में अपना नया टैबलेट OnePlus Pad 4 लॉन्च किया था जो कि आज से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 मई 2026 14:17 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Pad 4 में 13.2 इंच की 3.4K 144Hz डिस्प्ले मिलती है।
  • OnePlus Pad 4 में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 है।
  • OnePlus Pad 4 में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

OnePlus Pad 4 में 13.2 इंच की 3.4K 144Hz डिस्प्ले है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने बीते हफ्ते भारतीय बाजार में अपना नया टैबलेट OnePlus Pad 4 लॉन्च किया था जो कि आज से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। इस टैबलेट में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह टैबलेट ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट से लैस है। इस टैबलेट में 67W सुपरवीओओसी फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करने वाली 13,380mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको OnePlus Pad 4 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

OnePlus Pad 4 Price & Offers


OnePlus Pad 4 के 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये और 12GB+ 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 64,999 रुपये है। यह टैबलेट आज से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। इच्छुक ग्राहक OnePlus की वेबसाइट, ई-कॉमर्स साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट आदि समेत अन्य प्लेटफॉर्म से खरीदारी कर सकते हैं। ग्राहकों को चुनिंदा बैंक कार्ड से भुगतान पर 5000 रुपये का डिस्काउंट भी मिलेगा। 

Advertisement

OnePlus Pad 4 Features & Specifications

OnePlus Pad 4 में 13.2 इंच की 3.4K 144Hz डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 3392x2400 पिक्सल, 144Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स ब्राइटनेस है। इस टैबलेट में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 3nm मोबाइल प्लेटफॉर्म के साथ एड्रेनो 840 GPU दिया गया है। इस टैबलेट में 8GB / 12GB LPDDR5X RAM और 256GB / 512GB UFS 4.1 स्टोरेज है। वहीं यह एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 के साथ आता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Pad 4 के रियर में LED फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस टैबलेट की लंबाई 289.71 मिमी, चौड़ाई 209.76 मिमी, मोटाई 5.94 मिमी और वजन 672 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, यूएसबी टाइप-सी यूएसबी 3.2 जेन 1 और 5G शेयरिंग शामिल है। इस टैबलेट में 13,380mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W सुपरवीओओसी फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  3. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  2. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  6. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  9. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  10. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.