आ रहा दमदार गेमिंग टैबलेट, मिलेगी 10000mAh बैटरी, 12GB रैम, तगड़ा प्रोसेसर! यह कंपनी करेगी लॉन्‍च

Nubia Red Magic gaming tablet : डिटेल्‍स से पता चलता है कि नूबिया का अपकमिंग टैबलेट काफी दमदार होने वाला है। यह उन लोगों के लिए होगा, जो बड़ी स्‍क्रीन पर गेम खेलना चाहते हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 3 जुलाई 2023 11:07 IST
ख़ास बातें
  • चीनी ब्रैंड नूबिया लॉन्‍च करेगा नया टैबलेट
  • 5 जुलाई को पेश किया जाएगा रेड मैजिक गेमिंग टैबलेट
  • कीबोर्ड, माउस और कंट्रोलर्स भी लगाए जा सकेंगे टैब में

रेड मैजिक गेमिंग टैबलेट में 12.1 इंच का बड़ा डिस्‍प्‍ले होगा। यह 2.5K अल्‍ट्रा क्लियर स्‍क्रीन के साथ आएगा।

Photo Credit: Weibo

चीनी ब्रैंड नूबिया (Nubia) 5 जुलाई को Red Magic 8S Pro स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च करने जा रहा है। इसकी जानकारी हमने आपको पिछली रिपोर्ट्स में दी थी। लेटेस्‍ट अपडेट है कि कंपनी उसी दिन ‘रेड मैजिक' की ब्रैंडिंग के साथ अपना पहला टैबलेट भी पेश करेगी। इस टैब के कई स्‍पेसिफ‍िकेशंस का खुलासा कंपनी ने कर दिया है। डिटेल्‍स से पता चलता है कि नूबिया का अपकमिंग टैबलेट काफी दमदार होने वाला है। यह उन लोगों के लिए होगा, जो बड़ी स्‍क्रीन पर गेम खेलना चाहते हैं।   

रेड मैजिक गेमिंग टैबलेट में 12.1 इंच का बड़ा डिस्‍प्‍ले होगा। यह 2.5K अल्‍ट्रा क्लियर स्‍क्रीन के साथ आएगा। गेमिंग को मुफीद बनाने के लिए डिस्‍प्‍ले में 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। इसका एस्‍पेक्‍ट रेश्‍यो 16:10 और पीक ब्राइटनैस 600 निट्स होगी। 

इस पर क्‍लाउड गेमिंग भी की जा सकेगी।  रेड मैजिक गेमिंग टैबलेट में कीबोर्ड, माउस और कंट्रोलर्स भी लगाए जा सकेंगे। ये खूबियां इस टैब को एक परफेक्‍ट गेमिंग डिवाइस बना सकती हैं।  कंपनी ने कन्‍फर्म किया है कि उसके टैब स्‍नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर होगा। यह बड़ी बात है क्‍योंकि इतना पावरफुल प्रोसेसर टैबलेट में होने की उम्‍मीद नहीं की जाती है। इस टैब में 10 हजार एमएएच की बैटरी दी जाएगी, जो 80W फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। 

यह टैबलेट 5G कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट कर सकता है और 12GB रैम से पैक होगा। भारत समेत ग्‍लोबल मार्केट्स में रेड मैजिक गेमिंग टैबलेट की उपलब्‍धता पर अभी कोई जानकारी नहीं है। मुमकिन है कि आने वाले हफ्तों से इसे धीरे-धीरे ग्‍लोबल मार्केट्स में रोलआउट किया जाएगा। 
Advertisement

बात करें Red Magic 8S Pro स्‍मार्टफोन की, तो यह ‘स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 2' चिपसेट से लैस होगा। कंपनी कन्‍फर्म कर चुकी है कि इसमें 24GB रैम दी जाएगी। इस कैपिसिटी के साथ यह मार्केट में आने वाला पहला स्‍मार्टफोन होगा। गौरतलब है कि कई और स्‍मार्टफोन्‍स ब्रैंड भी 24GB रैम क्षमता वाली डिवाइस लाने की तैयारी कर रहे हैं। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.