8200mAh बैटरी, 4GB रैम, 10.36 इंच 2K डिस्‍प्‍ले के साथ Nokia T21 टैबलेट भारत में लॉन्‍च, जानें प्राइस

Nokia T21 : इसे Wifi और Wifi 4G ऑप्‍शन के साथ लाया गया है। 4G मॉडल के दाम 18999 रुपये हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 जनवरी 2023 15:19 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया ने भारत में नया टैबलेट लॉन्‍च किया है
  • ग्‍लोबल मार्केट में इसे पिछले साल अनवील किया गया था
  • नया नोकिया टैब अब प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्‍ध है

Nokia T21 : Nokia T21 में 10.36 इंच का LCD पैनल है जो 2K रेजॉलूशन ऑफर करता है।

जब से कोविड-19 ने दुनिया को जकड़ा है, जमाना ऑनलाइन मोड में जा रहा है। वर्क फ्रॉम होम ने लैपटॉप की डिमांड को बढ़ाया है, तो ऑनलाइन क्‍लासेज ने लैपटॉप के साथ-साथ टैब को जरूरी बना दिया है। भारत का टैबलेट मार्केट रफ्तार पकड़ रहा है और hmd ग्‍लोबल अपने नोकिया (Nokia) ब्रैंड के जरिए इस मार्केट को भुनाने में जुटी है। Nokia T21 नाम का नया टैबलेट इसी की बानगी है। कंपनी ने नवंबर 2021 में Nokia T20 टैबलेट को भारत में अनवील किया था। फ‍िर पिछले साल सितंबर में उसने Nokia T21 को ग्‍लोबल मार्केट में पेश किया। अब इसे भारत लाया गया है। तो चलिए जानते हैं इसके दाम और स्‍पेसिफ‍िकेशंस। 
 

Nokia T21 के भारत में दाम और उपलब्‍धता 

Nokia T21 को भारत में 17,999 रुपये में पेश किया गया है। यह चारकोल ग्रे कलर में आता है। इसे नोकिया इंडिया की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। हमने नोकिया की वेबसाइट पर जब इस प्रोडक्‍ट को चेक किया, तो प्री-ऑर्डर शुरू हो गया था और दाम 16999 रुपये दिखाई दिए। प्री-ऑर्डर करने वालों को 1999 रुपये का फ्लिप कवर भी फ्री दिया जा रहा है। इसे Wifi और Wifi 4G ऑप्‍शन के साथ लाया गया है। Wifi 4G मॉडल के दाम 18999 रुपये हैं। 
Advertisement
 

Nokia T21 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

इस टैबलेट की सबसे बड़ी खूबियों में से एक डिस्‍प्‍ले है। Nokia T21 में 10.36 इंच का LCD पैनल है जो 2K रेजॉलूशन ऑफर करता है। ब्राइटनेस 360 nits तक है। स्‍क्रीन में एक टफ ग्‍लास लगाया गया है। बताया जाता है कि टैब को पीसी के साथ एक स्क्रीन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। यह Wacom WGP और Wacom Active ESE 2.0 स्टाइलस को सपोर्ट करता है। हालांकि स्‍टाइलस इस डिवाइस के साथ बंडल्‍ड नहीं आता। यह टैब Netflix HD कंटेंट के लिए वाइडवाइन L1 सर्टिफ‍िकेशन के साथ है यानी आप Netflix HD कंटेंट को बेहतरीन कलर-कॉन्‍ट्रास्‍ट में ऑनलाइन स्‍ट्रीम कर पाएंगे।

Nokia T21 में फ्रंट और रियर साइड पर 8MP का कैमरा लगाया गया है। रियर कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप शानदार फोटोग्राफी कर पाएंगे। Nokia T21 में Unisoc T612 चिपसेट दिया गया है। यह 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्‍टाेरेज के साथ आता है। स्‍टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। नोकिया का नया टैब एंड्रॉयड 12 ओएस पर चलता है। कंपनी ने दो ओएस अपग्रेड का वादा किया है। 3 साल तक हर महीने सिक्‍योरिटी अपडेट भी भेजे जाएंगे। 
Advertisement

Nokia T21 में 8200mAh की बड़ी बैटरी है। दावा है कि सिंगल चार्ज में 3 दिन चल सकती है। बॉक्‍स में 18 वॉट का चार्जर कंपनी दे रही है। टाइप-सी पोर्ट, 3.5mm का जैक जैसी खूबियों के अलावा डुअल स्‍टीरियो स्‍पीकर दिए गए हैं। यह टैब IP52 रेटिंग के साथ आता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
#ताज़ा ख़बरें
  1. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  2. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  3. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  4. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  5. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
  6. ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन
  7. ₹15 हजार में Poco C85x 5G, Redmi A7 Pro 5G और Lava Virat V1 5G में से कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. Infinix XBook 14 Neo लैपटॉप, 512GB तक SSD, Intel Core प्रोसेसर के साथ कीमत करीब ₹50 हजार से शुरू
  9. सर्दियों में हीटर और गर्मियों में AC जैसा काम करेगा Dyson का नया HF1 फैन, भारत में हुआ लॉन्च
  10. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.