8 इंच डिस्प्ले, 5100mAh Battery के साथ Nokia TA-1462 टैबलेट FCC पर स्पॉट, जल्द होगा लॉन्च

Nokia TA-1462 में कई तरह के कनेक्टिविटी ऑप्शन भी बताए गए हैं। कथित लिस्टिंग के मुताबिक इसमें 4G, ब्लूटूथ और Wi-Fi का सपोर्ट देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 जुलाई 2022 11:02 IST
ख़ास बातें
  • Nokia T10 में 60Hz का रिफ्रेश रेट बताया जा रहा है।
  • लिस्टिंग के मुताबिक इसमें 4G, ब्लूटूथ और Wi-Fi का सपोर्ट हो सकता है।
  • टैबलेट में 10W चार्जिंग का भी सपोर्ट देखने को मिल सकता है।

इसे Nokia T20 टैब का लाइट वर्जन कहा जा रहा है जिसे कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था

Nokia की ओर से एक नया टैबलेट जल्द लॉन्च हो सकता है। इसे यूएस फेडरेल कम्यूनिकेशन्स कमिशन (FCC) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। इसे Nokia T10 टैबलेट बताया जा रहा है और इसके कुछ स्पेसिफिकेशन भी सर्टिफिकेशन साइट से पता चलते हैं। टैबलेट में 8 इंच डिस्प्ले और 5100mAh बैटरी होने की बात कही जा रही है। इसका मॉडल नम्बर TA-1462 मेंशन किया गया है। हालांकि इससे इसके T10 होने का संबंध नहीं दिखता है। 

Nokianews की रिपोर्ट की मानें तो TA-1462 कंपनी का अगला टैबलेट होगा। इसे Nokia T10 कहा जा रहा है, जिसे अमेरिकी सर्टिफिकेशन साइट FCC पर स्पॉट किया गया है। सर्टिफिकेशन साइट पर इसका स्क्रीन साइज, बैटरी कैपिसिटी, कनेक्टिविटी ऑप्शन और दूसरे कई स्पेक्स दिए गए हैं। यह एक बजट टैबलेट के रूप में लॉन्च हो सकता है। जैसा कि पहले बताया गया है, इसमें 8 इंच का डिस्प्ले है और 5100mAh की बैटरी क्षमता दी गई है। इसका डिस्प्ले एक LCD पैनल बताया जा रहा है जिसमें 1280 x 800 पिक्सल रेजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। 

Nokia T10 में 60Hz का रिफ्रेश रेट बताया जा रहा है। इसके बैटरी बैकअप के बारे में कहा जा रहा है कि यह सिंगल चार्ज में 24 घंटे तक का बैकअप दे सकता है। साथ में 10W चार्जिंग का भी सपोर्ट इसमें बताया गया है। टैबलेट में दोनों तरफ कैमरा दिए गए हैं। इसका फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल का होगा जबकि रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का लेंस कहा जा रहा है। 

Nokia TA-1462 में कई तरह के कनेक्टिविटी ऑप्शन भी बताए गए हैं। कथित लिस्टिंग के मुताबिक इसमें 4G, ब्लूटूथ और Wi-Fi का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। HMD Global के इस अपकमिंग प्रोडक्ट के बारे में कंपनी की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है। चूंकि इसमें प्रोडक्ट नेम नहीं मेंशन किया गया है, इसलिए इसे Nokia T10 कहना एक कयास मात्र है। लेकिन लिस्टिंग में Nokia मेंशन किया गया है, इसलिए FCC की ये लिस्टिंग इशारा देती है कि जल्द ही यह डिवाइस मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। आने वाले दिनों में कंपनी की ओर से इसे लेकर कोई घोषणा भी की जा सकती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. भारत में खोए हुए लोगों को ढूंढेगा ये अलर्ट सिस्टम, जानें और क्या करेगा
  3. Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
  4. न कंप्रेसर होगा, न गैस! चुंबक से चलेंगे फ्रिज और AC, जानें क्या है मैग्नेटिक कूलिंग तकनीक
  5. Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिल सकता है 2K डिस्प्ले
  6. Pebble ने लॉन्च किया Qore View फिटनेस बैंड, 30 दिन बैटरी चलने का दावा
  7. 19 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
  8. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  9. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Telegram यूजर्स के लिए बड़ी खबर! भारत में हट गया बैन, Play Store पर लौटा ऐप
  2. ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए लैपटॉप, AI फीचर्स और क्रिएटर्स के लिए खास, जानें सबकुछ
  3. 1 हजार कर्मचारियों के बदले 50 रोबोट! इस बड़ी कार कंपनी के खिलाफ खुला यूनियन का मोर्चा
  4. 19 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
  5. अब किराने की दुकान चलाएगा AI रोबोट, इंसानों की तरह करेगा बात!
  6. सरकार ने PF के लिए 8.25% ब्याज को दी मंजूरी, कितना अमाउंट हुआ क्रेडिट, ऑनलाइन कैसे करें चेक
  7. AI क्या करके मानेगा? Elon Musk बोले- "5 साल में इंसानों से ज्यादा बुद्धिमान हो जाएगा"
  8. WhatsApp की कमान अब होगी भारत के कुणाल शाह के पास, होंगे कंपनी के नए CEO
  9. भारत में खोए हुए लोगों को ढूंढेगा ये अलर्ट सिस्टम, जानें और क्या करेगा
  10. Tecno Pova 8 vs Vivo T5 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: जानें किसमें कितना है दम?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.