Moto Pad 60 Pro, Pad 60 Neo हुए महंगे! कंपनी ने हजारों रुपये से बढ़ाई कीमत

कंपनी ने Moto Pad 60 Pro और Moto Pad 60 Neo के सभी कंफिग्रेशन में मिलने वाले मॉडल्स की कीमतों में इजाफा किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 अप्रैल 2026 13:51 IST
ख़ास बातें
  • ये टैबलेट्स आकर्षक फीचर्स से लैस होकर आते हैं।
  • Moto Pad 60 Pro का Wi-Fi only मॉडल 1 हजार रुपये से महंगा।
  • Moto Pad 60 Neo 5G की कीमत कंपनी ने कथित तौर पर 23,999 रुपये बढ़ाई।

Moto Pad 60 Pro में 12.7 इंच LTPS LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Motorola

Motorola के पॉपुलर टैबलेट Moto Pad 60 Pro और Moto Pad 60 Neo की कीमत में कथित बढ़ोत्तरी की गई है। कंपनी ने दोनों ही मॉडल्स की प्राइसिंग में हजारों रुपये की बढ़ोत्तरी कर दी है। कंपनी ने इनकी भारतीय प्राइसिंग में बड़ा इजाफा किया है। Moto Pad 60 सीरीज के ये टैबलेट्स आकर्षक फीचर्स से लैस होकर आते हैं। लेकिन ग्राहकों के लिए अब इन्हें खरीदना महंगा पड़ेगा। आइए जानते हैं कंपनी की इस टैबलेट सीरीज के मॉडल्स कितने रुपये हुए हैं महंगे।

Moto Pad 60 Pro और Moto Pad 60 Neo टैबलेट्स की कीमत कथित तौर पर बढ़ गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जाने माने टिप्स्टर संजू चौधरी ने इस बढ़ोत्तरी की जानकारी दी है। हालांकि कंपनी की ओर से बढ़ी हुई प्राइसिंग को लेकर कोई अधिकारिक बयान अभी सामने नहीं आया है। टिप्स्टर की मानें तो कंपनी ने Moto Pad 60 Pro और Moto Pad 60 Neo के सभी कंफिग्रेशन में मिलने वाले मॉडल्स की कीमतों में इजाफा किया है। 

Advertisement

Moto Pad 60 Pro का Wi-Fi only मॉडल 8GB+128GB स्टोरेज के लिए अब 27,999 रुपये में मिलेगा जो कि पहले 26999 रुपये में आता था। टैबलेट का 12GB+256GB वेरिएंट 31,999 रुपये में मिलेगा जो कि पहले 28,999 रुपये में आता था। Moto Pad 60 Neo 5G की कीमत कंपनी ने कथित तौर पर 23,999 रुपये बढ़ा दी है जिसमें इसका 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट आता है। यह इसके 5G + Wi-Fi मॉडल की कीमत है। कंपनी का Moto Pad 60 Neo का Wi-Fi-only वेरिएंट 21,499 रुपये में मिला करेगा। 

Moto Pad 60 Pro में 12.7 इंच LTPS LCD डिस्प्ले है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 273PPI पिक्सल डेंसिटी और 400 निट्स पीक ब्राइटनेस है। टैबलेट में ऑक्टाकोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8300 4nm प्रोसेसर के साथ Mali-G615 GPU दिया गया है। इसमें 8GB / 12GB LPDDR5X RAM के साथ 128GB / 256GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

12.70 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Dimensity 8300

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

1840x2944 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

10200 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.