Microsoft Surface Go की भारत में प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू

Microsoft के टू-इन-वन डिवाइस Microsoft Surface Go की प्री-ऑर्डर बुकिंग आज से भारत में शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2018 18:32 IST
ख़ास बातें
  • Microsoft Surface Go की भारत में प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू
  • 10 इंच का डिस्प्ले है माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस गो में
  • Microsoft Surface Go की शुरुआती कीमत 37,999 रुपये है

Microsoft Surface Go की भारत में प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू

Microsoft के टू-इन-वन डिवाइस Microsoft Surface Go की प्री-ऑर्डर बुकिंग आज से भारत में शुरू हो चुकी है। बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस गो की बुकिंग ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart से की जा सकती है। अमेरिका में 10 इंच वाला यह विंडोज 10 टैबलेट जुलाई में लॉन्च हुआ था। याद करा दें कि, पिछले महीने Microsoft Surface Go का एलटीई वेरिएंट इंटरनेशनल मार्केट में उतारा गया है। लेकिन भारत में केवल इसका वाई-फाई वेरिएंट ही उपलब्ध है।
 

Microsoft Surface Go की भारत में कीमत

भारत में माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस गो की शुरुआती कीमत 37,999 रुपये है। इस दाम में आपको 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। दूसरे वेरिएंट में दोगुनी रैम और स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 49,999 रुपये है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि दोनों ही वेरिएंट की प्री-ऑर्डर बुकिंग ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर शुरू हो चुकी है। डिलीवरी संभवत: 28 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से उपलब्धता की जानकारी नहीं दी गई है।

Surface Go के टाइप कवर कीबोर्ड की कीमत 8,699 रुपये है और यह ब्लैक रंग में उपलब्ध है। यह एमआरपी है संभव है कि फ्लिपकार्ट पर आपको यह कम दाम में भी मिल जाए। अब बात लॉन्च ऑफर्स की। प्रीपेड ट्रांजेक्शन पर 2,000 रुपये की छूट, सर्फेस गो टाइप कवर पर 4,000 रुपये की छूट के साथ 799 रुपये वाला हंगामा प्ले का वार्षिक सब्सक्रिप्शन मिल रहा है।
 

Microsoft Surface Go के स्पेसिफिकेशन

माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस गो में 10 इंच का डिस्प्ले (1800x1200 पिक्सल) है। इसमें 7वीं पीढ़ी के इंटेल पेंटियम गोल्ड प्रोसेसर 4415वाई के साथ 4जीबी/ 8जीबी रैम और 64जीबी/ 128जीबी स्टोरेज मिलेगी। Microsoft Surface Go में 5 मेगापिक्सल का एचडी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का रियर ऑटो-फोकस कैमरा मौजूद है। चार्जिंग और डॉकिंग के लिए सर्फेस कनेक्ट पोर्ट दिया गया है, इसके अलावा आपको डेटा, वीडियो और चार्जिंग के लिए यूएसबी-सी 3.1, हेडफोन जैक, स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट रहेगा।
Advertisement

Microsoft Surface Go का वजन 522 ग्राम है और यह 8.3 मिलीमीटर पतला है। दावा किया जा रहा है कि यह 9 घंटे का बैटरी बैकअप प्रदान करता है। टैबलेट विंडोज 10 एस के साथ मिलेगा, लेकिन आप चाहें तो इसे विंडोज 10 प्रो पर भी अपग्रेड कर सकते हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Well-designed and extremely portable
  • Flexibility of Windows
  • Excellent display
  • Bad
  • Underwhelming battery life
  • Not great as a pure tablet
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

10.00 इंच

प्रोसेसर

Intel Pentium Gold 4415Y

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

1800x1200 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

विंडोज 10 S

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.