माइक्रोमैक्स ने लॉन्च किया नया टैबलेट, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 20 सितंबर 2016 16:42 IST
ख़ास बातें
  • माइक्रोमैक्स कैनवस टैब पी681 की कीमत 7,499 रुपये है
  • कैनवस टैब पी681 में 8 इंच फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले है
  • इस टैबलेट में 1 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है
माइक्रोमैक्स ने अपनी कैनवस सीरीज में नया टैबलेट पी681 लॉन्च कर दिया है। माइक्रोमैक्स कैनवस टैब पी681 की कीमत 7,499 रुपये है। यह टैबलेट एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर 20 सितंबर से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

कैनवस टैब पी681 में 8 इंच (1920X1080 पिक्सल) का फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। इस टैबलेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ मीडयाटेक प्रोसेसर दिया गया है। इस टैबलेट में 1 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

माइक्रोमैक्स के इस टैबलेट में फोटोग्राफी के लिए फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। जबकि 2 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस फ्रंट कैमरा है। कैनवस टैब पी681 डीटीएस डुअल बॉक्स स्पीकर के साथ आता है।

यह टैबलेट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। टैबलेट को पावर देने का काम करेगी इसमें दी गई 4000 एमएएच की बैटरी। डुअल सिम सपोर्ट वाले इस टैबलेट में कनेक्टिविटी के लिए 3जी, ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई और माइक्रो यूएसबी जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। इसके अलावा माइक्रोमैक्स कैनवस टैब पी681 लाइट, ग्रेविटी और प्रॉक्सिमिटी सेंसर के साथ आता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , micromax, micromax canvas tab p681
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.