7,500mAh बैटरी और 10.3 इंच डिस्प्ले के साथ Lenovo Tab K10 भारत में लॉन्च, जानें कीमत...

Lenovo Tab K10 की कीमत भारत में 25,000 रुपये से शुरू होती है। हालांकि, यह खबर लिखते हुए कंपनी की वेबसाइट फेस्टिवल सेल डिस्काउंट दे रही है। वेबसाइट पर Wi-Fi only और Wi-Fi + 4G LTE वर्ज़न 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 13,999 रुपये के साथ लिस्ट है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2021 17:35 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo Tab K10 को मिलेगा Android 12
  • लेनोवो टैब के10 में मिलेगा Lenovo Active Pen stylus सपोर्ट
  • टैब में 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है
Lenovo Tab K10 को भारत में सोमवार को लॉन्च कर दिया गया है। यह नया एंड्रॉयड 11 आधारित टैबलेट 10.3 इंच फुल एचडी TDDI डिस्प्ले से लैस है। लेनोवो टैब के10 ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22टी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। टैब की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इसकी बैटरी 7,500 एमएएच की है, जिसके साथ आपको 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। टैब के डुअल स्पीकर्स में डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट मौजूद है और डिस्प्ले में ऑप्शन एक्सेसरीज़ Lenovo Active Pen stylus सपोर्ट मौजूद है। एंटरप्राइज़ ग्राहकों के लिए एक बैटरी-लेस वेरिएंट भी लाया गया है।
 

Lenovo Tab K10 price in India, availability

Lenovo Tab K10 की कीमत भारत में 25,000 रुपये से शुरू होती है। हालांकि, यह खबर लिखते हुए कंपनी की वेबसाइट फेस्टिवल सेल डिस्काउंट दे रही है। वेबसाइट पर Wi-Fi only और Wi-Fi + 4G LTE वर्ज़न 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 13,999 रुपये के साथ लिस्ट है, जबकि वाई-फाई ऑन्ली मॉडल आउट ऑफ स्टॉक है। Wi-Fi only और Wi-Fi + 4G LTE वर्ज़न का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट क्रमश: 15,999 रुपये व 16,999 के साथ लिस्ट है, जबकि 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट फिलहाल आउट-ऑफ-स्टॉक है।
Advertisement

Lenovo टैबलेट सिंगल Abyss Blue कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध है। कंपनी की वेबसाइट पर लेनोवो टैब के10 पर 2,333 रुपये की शुरुआती 6 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई दे रही है। इसके अलावा, इसका battery-less वेरिएंट भी है, जो कि रिटेलर्स, मैनुफैक्टरर, बैंकिंग, फाइनेंसिंग और एजुकेशन इंडस्ट्री के लोगों के लिए उपलब्ध है।
 

Lenovo Tab K10 specifications, features

लेनोवो टैब के10 एंड्रॉयड 11 पर काम करता है, जिसे एंड्रॉयड 12 का अपग्रेड मिलेगा। इसमें 10.3 इंच का फुल-एचडी (1,920x1,200 पिक्सल) TDDI डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 400 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस, 70.3 प्रतिशत NTSC कवरेज और Lenovo Active Pen सपोर्ट मौजूद है। इसके अलावा, लेनोवो टैब के10 में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी22टी प्रोसेसर दिया गया है, इसके साथ PowerVR GE8320 जीपीयू, 4 जीबी LPDDR4x रैम और 128 जीबी UFS 2.1 स्टोरेज मौजूद है। टैब की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

Lenovo ने इसमें फोटोग्राफी के लिए 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा फ्लैश के साथ दिया है। इसके अलावा, टैब में 5 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेल्फी कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी विकल्प की बात करें, तो टैब में डुअल-बैंड Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, 4जी एलटीई, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ वी5, 3.5mm हेडफोन जैक आदि शामिल है। टैबलेट में डॉल्बी एटमॉस के साथ डुअल स्पीकर दिए गए हैं और इसे ioXt सर्टिफिकेशन मिलता है। टैब में फेस अनलॉक फीचर भी मौजूद है।

टैब की बैटरी 7,500mAh की है, जिसके साथ 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। लेनोवो योगा टैब 11 का डायमेंशन 244x153x8.15 और भार 460 ग्राम है।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

10.30 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Helio P22T

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

1,920x1,200 पिक्सल

रैम

3 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

स्टोरेज

32 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

7,500 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  3. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  4. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  2. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  3. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  4. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  5. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  6. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  8. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  9. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  10. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.