13MP कैमरा, 6550mAh बैटरी के साथ Lenovo Legion Tab लॉन्च, जानें फीचर्स

Lenovo Legion Tab में 8.8 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2560 x 1600 पिक्सल, 16:10 आस्पेक्ट रेशियो है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 अगस्त 2024 18:03 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo Legion Tab में 8.8 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • कीमत की बात करें तो Lenovo Legion Tab की कीमत 39,999 रुपये है।
  • Lenovo Legion Tab के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Lenovo Legion Tab में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Lenovo

Lenovo ने भारतीय बाजार में Lenovo Legion Tab टैबलेट लॉन्च किया है। टैबलेट में 8.8 इंच की 2.5K 144Hz लेनोवो प्योरसाइट गेमिंग डिस्प्ले दी गई है। यह टैबलेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 (4nm) प्रोसेसर से लैस है। इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Lenovo Legion Tab के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Lenovo Legion Tab Price


कीमत की बात करें तो Lenovo Legion Tab की कीमत 34,999 रुपये है। यह टैबलेट स्ट्रॉम ग्रे कलर ऑप्शन में मिल सकता है। यह टैबलेट बिक्री के लिए 15 अगस्त, 2024 से Lenovo की ऑफिशियल वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर उपलब्ध होगा।

Lenovo Legion Tab Specifications


Lenovo Legion Tab में 8.8 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2560 x 1600 पिक्सल, 16:10 आस्पेक्ट रेशियो और 144Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट, 98% DCI-P3 कलर गेमट और 500 निट्स तक ब्राइटनेस है। इस स्मार्टफोन में 3.2GHz ऑक्टा कोर Snapdragon 8+ Gen 1 4nm प्रोसेसर के साथ Adreno नेक्स्ट जनरेशन GPU दिया गया है। इसमें 12GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह टैबलेट एंड्रॉयड 13 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस टैबलेट के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस टैबलेट की लंबाई 208.54 मिमी, चौड़ाई 129.46 मिमी, मोटाई 7.6 मिमी और वजन 350 ग्राम है। इस टैबलेट में Dolby एटम्स सपोर्ट के साथ 2 स्पीकर दिए गए हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.3 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। इस टैबलेट में 6550mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.