लावा का पहला 4जी वॉयस कॉलिंग टैबलेट लॉन्च, 8,799 रुपये में मिलेगा

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 27 मई 2016 15:44 IST
भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा मोबाइल्स ने अपना पहला 4जी टैबलेट लॉन्च किया है। कंपनी का लेटेस्ट लावा आइवरीएस 4जी टैबलेट 8,799 रुपये में मिलेगा। यह जल्द ही देशभर के रिटेल स्टोर, मल्टी-ब्रांड स्टोर और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा।

लावा आइवरीएस 4जी टैबलेट में 7 इंच का एचडी आईपीएस (1280x800 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह एक डुअल सिम 4जी टैबलेट है जो 8.9 मिलीमीटर पतला है। ज्ञात हो कि इसका एक सिम कार्ड स्लॉट ही 4जी को सपोर्ट करेगा। दूसरे में यूज़र 3जी/ 2जी सिम कार्ड का इस्तेमाल कर पाएंगे। यह 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर कॉर्टेक्स ए53 प्रोसेसर से लैस है और मल्टीटास्किंग के लिए मौजूद है 1 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा।  

इस टैबलेट में फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के दीवानों के लिए मौजूद है 3.2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा। यह वीडियो कॉलिंग फ़ीचर को भी सपोर्ट करेगा। जानकारी दी गई है कि कैमरे से यूज़र 1080 पिक्सल के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। इस डिवाइस को पावर देने का काम करेगी 3000 एमएएच की बैटरी।

गौरतलब है कि लावा ने इस हफ्ते ही अपने तीन किफायती हैंडसेट लॉन्च किए हैं। लावा ए59 को 4,199 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं, लावा ए48 को कीमत के बिना कंपनी की साइट पर लिस्ट किया गया है। इससे पहले कंपनी के लावा ए79 फोन को 5,699 रुपये में मार्केट में उतारा गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.