यह एक मिनी टैबलेट होगा जो कॉम्पेक्ट साइज में आने की संभावना जताई गई है।
Pad 6 Pro में 13.2 इंच 4K LCD डिस्प्ले दिया गया है।
Photo Credit: iQOO
iQOO फैंस के लिए बड़ा अपडेट आया है जिसमें कंपनी का पहला मिनी टैबलेट लॉन्च होने के संकेत मिले हैं। iQOO 16 फ्लैगशिप फोन के साथ ब्रांड इसे मार्केट में उतार सकती है। इस डिवाइस को चीन के एक महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन में देखा गया है। टैबलेट में क्वॉलकाम का फ्लैगशिप चिपसेट भी बताया गया है। टैबलेट में बड़ी बैटरी मिल सकती है। इसी के साथ इसमें हाई रिजॉल्यूशन डिस्प्ले भी आने की संभावना है। आइए जानते हैं डिटेल्स।
iQOO की ओर से नया टैबलेट जल्द ही मार्केट में पेश किया जा सकता है। यह एक मिनी टैबलेट होगा जो कॉम्पेक्ट साइज में आने की संभावना जताई गई है। टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन (via) की मानें तो टैबलेट को SRRC डेटाबेस में देखा गया है। यह कंपनी के पहले मिनी टैबलेट के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। इसका मॉडल नम्बर यहां iPA2691 बताया गया है। सर्टिफिकेशन में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है। इस टैबलेट में 2.4GHz और 5GHz Wi-Fi की कनेक्टिविटी का पता चलता है। साथ ही इसमें ब्लूटूथ सपोर्ट भी पता चल रहा है। यहां से इतना तो तय हो जाता है कि टैबलेट जाहिर तौर पर Wi-Fi वेरिएंट में तो लॉन्च होगा।
अपकमिंग टैबलेट में सेल्युलर कनेक्टिविटी को लेकर कोई संकेत नहीं मिल रहा है। टिप्स्टर का कहना है कि टैबलेट Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट से लैस किया जा सकता है जो कि 2nm प्रोसेसिंग पर बना होगा। इस टैबलेट को कंपनी iQOO 16 के साथ लॉन्च कर सकती है। संभावना है कि यह फोन कंपनी साल की अंतिम तिमाही में लॉन्च कर सकती है। हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो फोन में 8500mAh की बैटरी दी जा सकती है। सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर इसमें मिल सकता है। फोन में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा आने की भी खबरें हैं।
iQOO Pad 6 Pro को कंपनी ने मई 2026 में लॉन्च किया था। अपकमिंग टैबलेट इसका डाउनग्रेड वर्जन हो सकता है। Pad 6 Pro में 13.2 इंच 4K LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस टैबलेट में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 है। टैबलेट के रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें आठ स्पीकर पैनोरैमिक एकॉस्टिक सेटअप है। इस टैबलेट में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 3D कूलिंग सिस्टम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी