Infinix ने 8 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ Xpad Edge टैबलेट किया लॉन्च, जानें सबकुछ

Infinix ने ग्लोबल स्तर पर बाजार में नया टैबलेट Infinix Xpad Edge लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2025 15:34 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Xpad Edge में 13.2 इंच की 2.4K डिस्प्ले दी गई है।
  • Infinix Xpad Edge के रियर में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Infinix Xpad Edge में 8,000mAh की बैटरी दी गई है।

Infinix Xpad Edge में 13.2 इंच की 2.4K डिस्प्ले है।

Photo Credit: Infinix

Infinix ने ग्लोबल स्तर पर बाजार में नया टैबलेट Infinix Xpad Edge लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 685 चिपसेट से लैस किया गया है। इस टैबलेट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इस टैबलेट में 8,000mAh की बैटरी दी गई है। Infinix इस नए टैबलेट के साथ कीबोर्ड और स्टाइलस भी दे रहा है। यहां हम आपको Infinix Xpad Edge के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Infinix Xpad Edge Price

Infinix Xpad Edge के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RM 1,299 (लगभग 28,000 रुपये) है। यह टैबलेट बिक्री के लिए मलेशिया में उपलब्ध है। इस टैबलेट को सिर्फ सेलेस्टियल इंक में खरीदा जा सकता है। इस टैबलेट को टिकटॉक शॉप शॉपी, लाजादा और इनफिनिक्स के आधिकारिक स्टोर से खरीदा जा सकता है। लॉन्च ऑफर के तहत Infinix इस टैबलेट के साथ X कीबोर्ड 20 और X पेंसिल 20 फ्री दे रहा है।

Advertisement

Infinix Xpad Edge Specifications, Features

Infinix Xpad Edge में 13.2 इंच की 2.4K डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600x2400 पिक्सल, पीक ब्राइटनेस 450 निट्स और आस्पेक्ट रेशियो 3:2 है। डिस्प्ले टीयूवी राइनलैंड फ्लिकर फ्री और लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन से लैस है। Infinix Xpad Edge ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में एंड्रॉयड 15 पर काम करता है। कंपनी दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है। Xpad Edge में WPS Office प्री-इंस्टॉल आता है। इसमें स्प्लिट स्क्रीन और फोन कास्ट जैसे फीचर्स भी उपलब्ध हैं। यह टैबलेट X Keyboard 20 और X Pencil 20 के साथ कंपेटिबल है। टैबलेट में कई AI टूल्स उपलब्ध हैं, जिनमें एआई राइटिंग, हाई ट्रांसलेशन और एआई स्क्रीन रिकग्निशन शामिल हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Xpad Edge के रियर में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह नया टैबलेट ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 685 चिपसेट दिया गया है। इसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज दी गई है। इसमें Infinix का AI बेस्ड Folax वॉयस असिस्टेंट भी शामिल है। यह टैबलेट 4G और वाई-फाई कनेक्टिविटी दोनों प्रदान करता है।  Xpad Edge में 8,000mAh की बैटरी दी गई है। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी मोटाई 6.19 मिमी और वजन 588 ग्राम है।

Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

13.20 इंच

रिज़ॉल्यूशन

1600x2400 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

स्टोरेज

256 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

8000 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.