Huawei MatePad 11.5 (2026) टैबलेट 13 मेगापिक्सल कैमरा, 10100mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Huawei ने अपने टैबलेट पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए Huawei MatePad 11.5 (2026) लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2025 08:57 IST
ख़ास बातें
  • Huawei MatePad 11.5 (2026) में 11.5 इंच की आईपीएस डिस्प्ले दी गई है।
  • Huawei MatePad 11.5 (2026) में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Huawei MatePad 11.5 (2026) में 10,100mAh की बैटरी दी गई है।

Huawei MatePad 11.5 2026 में 11.5 इंच की आईपीएस डिस्प्ले है।

Photo Credit: Huawei

Huawei ने अपने टैबलेट पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए Huawei MatePad 11.5 (2026) लॉन्च कर दिया है। इस टैबलेट में 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें 10,100mAh की बैटरी दी गई है। यह टैबलेट स्टैंडर्ड, सॉफ्ट लाइट और फुल नेटवर्क वर्जन में उपलब्ध है। इस टैबलेट को लर्निंग, एंटरटेनमेंट और सामान्य उपयोग के लिए डिजाइन किया गया है। आइए Huawei MatePad 11.5 (2026) के फीचर्स और  स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Huawei MatePad 11.5 (2026) Price

Huawei MatePad 11.5 (2026) स्टैंडर्ड वर्जन 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत 1,799 युआन (लगभग 22,915 रुपये), सॉफ्ट लाइट वर्जन 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत 2,099 युआन (लगभग 26,735 रुपये), सॉफ्ट लाइट वर्जन 8G/256GB वेरिएंट की कीमत 2,299 युआन (लगभग 29,285 रुपये), सॉफ्ट लाइट वर्जन 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत 2,599 युआन (लगभग 33,105 रुपये) और फुल नेटवर्क वर्जन 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत 2,799 युआन (लगभग 35,650 रुपये) है। यह टैबलेट प्री-ऑर्डर के लिए Huawei Mall, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, हुवावे एक्सपीरियंस सेंटर और अन्य प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। वहीं बिक्री 25 दिसंबर, 2025 से शुरू होगी। यह टैबलेट फेदर सैंड पर्पल, फ्रॉस्ट सिल्वर, आइलैंड ब्लू और डीप स्पेस ग्रे कलर में उपलब्ध है।

Huawei MatePad 11.5 (2026) Specifications

Huawei MatePad 11.5 (2026) में 11.5 इंच की आईपीएस डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2456 × 1600 पिक्सल और 256 पीपीआई है। यह टैबलेट किरिन टी82बी से लैस किया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए HarmonyOS 5.1 पर काम करता है। इसमें 8/12 GB रैम और 128/256 GB स्टोरेज दी गई है। इस टैबलेट में 10,100mAh की बैटरी दी गई है जो कि 40W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो MatePad 11.5 (2026) के रियर में f/1.8 अपर्चर और ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस टैबलेट की लंबाई 177.5 मिमी, चौड़ाई 262.6 मिमी, मोटाई 6.1 मिमी और 515 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई, 2×2 MIMO, ब्लूटूथ 5.2 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। इस टैबलेट में एम्बिएंट लाइट, ग्रेविटी और हॉल सेंसर दिया गया है।
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

11.50 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2200x1440 पिक्सल

रैम

8 जीबी

ओएस

HarmonyOS 4.2

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

7700 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Huawei

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.