HTC A101 Plus Edition टैबलेट लॉन्च हुआ 7000mAh बैटरी, दो रियर कैमरा के साथ, जानें कीमत

टैबलेट में 7000mAh की बैटरी कैपिसिटी मिलती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 मई 2024 11:27 IST
ख़ास बातें
  • टैबलेट में 8 जीबी रैम दी गई है।
  • इसे ग्रे और सिल्वर कलर में लॉन्च किया गया है।
  • यह एंड्रॉयड के लेटेस्ट वर्जन Android 14 पर रन करता है।

HTC A101 Plus Edition में 10.95 इंच का WUXGA IPS डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: GizmoChina

HTC ने अपने नए टैबलेट HTC A101 Plus Edition को लॉन्च किया है। कंपनी ने इससे पहले HTC A101 को लॉन्च किया था। यह नया टैबलेट उसी सीरीज में नया वर्जन है। टैबलेट में 10.95 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह Unisoc T606 चिपसेट के साथ आता है। इसमें 8 जीबी रैम है और 7000mAh की बैटरी दी गई है। टैबलेट में रियर साइड में डुअल कैमरा दिया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

HTC A101 Plus Edition Price

HTC A101 Plus Edition को कंपनी ने रूस में लॉन्च (via) किया है। टैबलेट की कीमत RUB 15,990 (लगभग 14,000 रुपये) बताई गई है। इसे ग्रे और सिल्वर कलर में लॉन्च किया गया है। अन्य मार्केट्स में यह टैबलेट कब लॉन्च होगा इसकी जानकारी अभी तक उपलब्ध नहीं है। 
Advertisement
 

HTC A101 Plus Edition Specifications

HTC A101 Plus Edition में 10.95 इंच का WUXGA IPS डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 1920 x 1200 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है। यह 16:10 ऑस्पेक्ट रेश्यो के साथ आता है। इसमें Unisoc T606 चिपसेट का इस्तेमाल कंपनी ने किया है। टैबलेट में 8 जीबी रैम दी गई है। यह 128 जीबी इंटरनल स्पेस के साथ आता है। स्टोरेज स्पेस को माइक्रो एसडीकार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 

टैबलेट में 7000mAh की बैटरी कैपिसिटी मिलती है। साथ में 10W चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यह एंड्रॉयड के लेटेस्ट वर्जन Android 14 पर रन करता है। इस टैबलेट में रियर साइड में दो कैमरा दिए गए हैं। रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। फ्रंट में भी यह कैमरा कैरी करता है जो कि 8 मेगापिक्सल का लेंस है। साउंड के लिए इसमें क्वाड स्पीकर मौजूद हैं। 
Advertisement

इसके अलावा फेस अनलॉक जैसा सिक्योरिटी फीचर भी इसमें दिया गया है। कनेक्टिविटी फीचर्स में Wi-Fi 802.11, Bluetooth 5.0, USB Type-C और डुअल नैनो सिम का सपोर्ट इसमें दिया गया है। इसके डाइमेंशन 256.6 x 168.2 x 7.5mm और वजन 501 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  4. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  7. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  10. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  5. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  6. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  9. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.