13 इंच बड़ा टैबलेट Honor Pad X9 Max लॉन्च हुआ 10,001mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत

टैबलेट में Snapdragon 6s 4G Gen 2 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ में कंपनी ने 6GB रैम दी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 जुलाई 2026 07:30 IST
ख़ास बातें
  • Honor Pad X9 Max टैबलेट में Snapdragon 6s 4G Gen 2 चिपसेट दिया गया है।
  • टैबलेट Android 16 आधारित MagicOS 10 पर रन करता है।
  • टैबलेट में रियर में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है जो ऑटोफोकस कर सकता है।

Honor Pad X9 Max में 13 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है। यह 2500 x 1560 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है।

Photo Credit: Honor

Honor ने अपना नया टैबलेट मार्केट में उतारा है जिसे कंपनी ने Pad X9 Max के नाम से पेश किया है। इस टैबलेट में कंपनी ने 13 इंच का डिस्प्ले लगाया है। यह बड़ी बैटरी से लैस होकर आता है। टैबलेट आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 पर रन करता है। यह DC डिमिंग को सपोर्ट करता है। इसी के साथ इसमें TÜV Rheinland का लो-ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन भी मिल जाता है। टैबलेट में Snapdragon 6s 4G Gen 2 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ में कंपनी ने 6GB रैम दी है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में विस्तार से।

Honor Pad X9 Max Price

Honor Pad X9 Max की UK में कीमत £349.99 (लगभग 45,000 रुपये) से शुरू है जिसमें इसका 4GB+128GB वेरिएंट आता है। 6GB+256GB वेरिएंट की कीमत £449.99 (लगभग 58,000 रुपये) है। अधिकारिक वेबसाइट पर यह खरीद के लिए लिस्ट किया गया है।  

Honor Pad X9 Max Specifications

Honor Pad X9 Max में 13 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है। यह 2500 x 1560 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। टैबलेट में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है। यह 700 निट्स HBM ब्राइटनेस से लैस है। इसमें 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी ने इसमें पेपर लाइक डिस्प्ले व्यूइंग मोड दिया है। यह DC डिमिंग को सपोर्ट करता है। इसी के साथ इसमें TÜV Rheinland का लो-ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन भी मिल जाता है। स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 88 प्रतिशत का है। 

Honor Pad X9 Max टैबलेट में Snapdragon 6s 4G Gen 2 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ में कंपनी ने 6GB रैम दी है और 256GB स्टोरेज को पेअर किया गया है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। टैबलेट में 10,100mAh की बैटरी दी गई है। यह 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में 13 घंटे तक चल सकती है। आउट ऑफ द बॉक्स यह टैबलेट Android 16 आधारित MagicOS 10 पर रन करता है। 

टैबलेट में रियर में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है जो ऑटोफोकस कर सकता है। फ्रंट में भी कंपनी ने 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 5, Bluetooth 5.1, USB Type-C का सपोर्ट है। कंपनी ने Honor Magic Pencil 4s स्टाइलस सपोर्ट भी दिया है। साउंड के लिए चार स्पीकर इसमें मौजूद हैं जिनके साथ IMAX Enhanced सपोर्ट है। टैबलेट के डाइमेंशन 297.62 x 192.72 x 6.72mm हैं और वजन 618 ग्राम है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  2. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
  3. Realme 16x 5G हुआ 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  5. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  6. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  7. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के MiniLED TV, ऑफर में ₹10 हजार तक डिस्काउंट!
  8. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel ने फिर बढ़ाया यूजर्स का खर्च! कई सस्ते प्लान हुए बंद, कुछ के बेनिफिट्स भी घटे
  2. Realme 16x 5G हुआ 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. टेक्नोलॉजी की उड़ान, ड्रोन बन गया पोस्टमैन! असम में शुरू हुई ड्रोन वाली हाईटेक डाक सर्विस
  4. Vivo S2 vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. 8000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 5G की सेल हुई लाइव, मिल रहा है ₹3 हजार का डिस्काउंट
  6. Amazon Great Freedom Sale: 20000mAh पावर बैंक पर गजब डिस्काउंट, मात्र ₹1,149 से शुरू कीमत
  7. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
  8. Amazon Great Freedom Sale का आखिरी दिन, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला iQOO फोन मिल रहा ₹1750 सस्ता
  9. Surya Grahan 2026 Live: आज इतने बजे लगेगा सूर्य पर ग्रहण! भारत में क्या होगा समय, जानें सबकुछ
  10. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.