Honor Pad X10 टैबलेट लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 11 इंच का 90Hz डिस्प्ले, जानें कीमत

टैबलेट का वजन 499 ग्राम है और मोटाई केवल 7.25mm है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 मार्च 2026 09:26 IST
ख़ास बातें
  • टैबलेट में मेटल की बॉडी है।
  • टैबलेट में Snapdragon 680 चिपसेट है।
  • यह टैबलेट Android 16 आधारित MagicOS 10 पर रन करता है।

Honor Pad X10 में 11 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 1,920 x 1,200 पिक्सल का रिजॉल्यूशन मिलता है

Photo Credit: Honor

Honor Pad X10 को Honor ने लेटेस्ट टैबलेट के रूप में लॉन्च कर दिया है। इस टैबलेट में कंपनी ने 10 हजार mAh से भी बड़ी बैटरी दी है। यह 11 इंच के डिस्प्ले से लैस है। साउंड के लिए इसमें चार स्पीकर मिलते हैं। टैब में 1,920 x 1,200 पिक्सल का रिजॉल्यूशन मिलता है और 90Hz का रिफ्रेश रेट है। इस टैबलेट में 500 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। यह TÜV Rheinland Low Blue Light और Flicker-Free सर्टिफिकेशंस से लैस किया गया है। टैबलेट का वजन 499 ग्राम है और मोटाई केवल 7.25mm है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

Honor Pad X10 Price

Honor Pad X10 की कीमत 1599 युआन (लगभग 21,000 रुपये) है जिसमें इसका 6GB + 128GB वेरिएंट आता है। टॉप वेरिएंट 8GB + 256GB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 1999 युआन (लगभग 27000 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। टैबलेट को Cyan Blue और Space Gray कलर वेरिएंट्स में से चुना जा सकता है। 

Honor Pad X10 Specifications

Honor Pad X10 में 11 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 1,920 x 1,200 पिक्सल का रिजॉल्यूशन मिलता है और 90Hz का रिफ्रेश रेट है। टैबलेट में 500 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। यह TÜV Rheinland Low Blue Light और Flicker-Free सर्टिफिकेशंस से लैस किया गया है। 

बिल्ड और डिजाइन की बात करें तो टैबलेट में मेटल की बॉडी है। यह स्लीक फॉर्म फैक्टर के साथ है। टैबलेट का वजन 499 ग्राम है और मोटाई केवल 7.25mm है। कंपनी ने इसमें ड्रॉप और प्रेशर रसिस्टेंस फीचर दिया है जिसके लिए यह SGS 5-स्टार गोल्ड सर्टिफिकेशन से लैस किया गया है। 

Advertisement

टैबलेट में Snapdragon 680 चिपसेट है। जिसके साथ में 8GB तक रैम दी गई है और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कैमरा की बात करें तो इसमें रियर और फ्रंट में, दोनों ही तरफ f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। हॉनर के Pad X10 में 10,100mAh की बैटरी है। यह टैबलेट Android 16 आधारित MagicOS 10 पर रन करता है। टैबलेट में कंपनी ने लर्निंग स्पेस मोड भी दिया गया है जो स्टूडेंट्स और पेरेंटल कंट्रोल के लिए काफी उपयोगी हो सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  2. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  6. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  7. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  8. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  9. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  10. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.