12GB रैम, 8300mAh बैटरी वाला Honor Pad 9 भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर आया नजर

Honor Pad 9 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 12.1 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 फरवरी 2024 21:06 IST
ख़ास बातें
  • Honor Pad 9 जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है।
  • Honor Pad 9 को कंपनी ने चीन में पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया था।
  • इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा मिलता है।

Honor Pad 8 का सक्सेसर होगा Honor Pad 9 टैबलेट

Photo Credit: Flipkart

Honor Pad 9 जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। इसे भारत की सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है। Honor Pad 9 को कंपनी ने चीन में पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया था। खबर है कि कंपनी इसका ग्लोबल लॉन्च कर सकती है, क्योंकि टैबलेट को सिंगापुर सर्टिफिकेशन साइट पर भी स्पॉट किया जा चुका है। Honor Pad 8 का सक्सेसर ये टैबलेट भारत में किन फीचर्स के साथ आएगा, एक नजर इस पर डालते हैं। 

Honor Pad 9 को भारत की ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) सर्टिफिकेशन में स्पॉट किया गया है। 19 जनवरी को डिवाइस को यह सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। BIS में इसका मॉडल नम्बर HEY2-W09 मेंशन किया गया है। ऐेसे ही मॉडल नम्बर के साथ यह टैब सिंगापुर की IMDA सर्टिफिकेशन में भी नजर आ चुका है। बीआईएस सर्टिफिकेशन मिलना दर्शाता है कि टैबलेट को कंपनी भारत में जल्द लॉन्च करने वाली है। चीन में यह टैब दिसंबर 2023 में लॉन्च हो चुका है। इसकी स्पेसिफिकेशंस पर एक नजर डाल लेते हैं। 

Honor Pad 9 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 12.1 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है। इसमें चारों साइड्स में एक जैसे बेजल मिलते हैं। इसमें 2,560 x 1,600 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया गया है। यह एक LCD पैनल बताया गया है जिसमें 550 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। यह 88 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो के साथ आता है। डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। टैबलेट का एक खास फीचर इसका एंटी ग्लेयर होना बताया गया है। कंपनी दावा करती है कि यह 98 प्रतिशत तक रिफ्लेक्टिड लाइट को हटा देता है जिससे कि इसमें ग्लेयर फ्री व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलता है।

कैमरा की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा मिलता है। फ्रंट में यह 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है। Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट से लैस यह टैबलेट 12 जीबी तक रैम, और 512GB स्टोरेज को सपोर्ट करता है। डिवाइसम में 8,300mAh की बैटरी 35W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। यह MagicOS 7.2 पर रन करता है जो कि एंड्रॉयड 13 बेस्ड है। इसके साथ कंपनी स्टाइलस और कीबोर्ड का ऑप्शन भी देती है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

12.00 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 680

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

1200x2000 पिक्सल

ओएस

Android

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

7250 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google I/O 2026 आज से शुरू: कब और कहां देखें लाइव इवेंट, जानें क्या कुछ होगा पेश
  2. क्रिप्टो मार्केट में बिकवाली से दो सप्ताह के निचले लेवल पर Bitcoin 
  3. Vivo X300 Ultra vs Xiaomi 17 Ultra vs Oppo Find X9 Pro: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Lava Shark 2 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च: बजट में 120Hz डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ!
  5. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google I/O 2026 आज से शुरू: कब और कहां देखें लाइव इवेंट, जानें क्या कुछ होगा पेश
  2. Vivo X300 Ultra vs Xiaomi 17 Ultra vs Oppo Find X9 Pro: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. 22 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का फैन एडिशन स्मार्टफोन, यहां मिल रही जबरदस्त डील
  4. Realme फोन्स खरीदना अब जेब पर पड़ेगा भारी! फिर बढ़े दाम, ₹7 हजार तक महंगे हुए मॉडल्स
  5. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  6. 50MP कैमरा के साथ Red Magic 11S Pro, 11S Pro+ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. इलेक्ट्रिक बाइक मार्केट में Oben Rorr Evo का धमाका, 15 दिनों में 25 हजार से ज्यादा बुकिंग!
  8. iQOO Z11 Lite 5G जल्द होगा लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 हो सकता है चिपसेट
  9. Lava Shark 2 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च: बजट में 120Hz डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ!
  10. फ्री X अकाउंट यूज करते हैं? Elon Musk की कंपनी ने बदल दिए कई नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.