Honor Pad 20 हुआ पेश, 3K डिस्प्ले, Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट के साथ स्टूडेंट्स के लिए गजब फीचर्स, जानें

Honor ने चीनी बाजार में स्टूडेंट और नोट्स बनाने वाले यूजर्स के लिए अपना नया टैबलेट Honor Pad 20 पेश कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 मई 2026 13:32 IST
ख़ास बातें
  • Honor Pad 20 में 12.1 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Honor Pad 20 में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Honor Pad 20 में 10,100mAh की बैटरी दी गई है।

Honor Pad 20 में 13.1 इंच की डिस्प्ले मिलती है।

Photo Credit: Honor

Honor ने चीनी बाजार में स्टूडेंट और नोट्स बनाने वाले यूजर्स के लिए अपना नया टैबलेट Honor Pad 20 पेश कर दिया है। यह टैबलेट देखने में काफी क्लीन और लाइट नजर आ रहा है। इसके रियर में एक छोटा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल है। यह साफतौर पर युवाओं के लिए डिजाइन किया गया है, क्योंकि यह आम तौर पर मिलने वाले टैबलेट से अलग है। यहां हम आपको Honor Pad 20 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Honor Pad 20 Price

Honor Pad 20 की कीमत का खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है। यह टैबलेट प्री-ऑर्डर के लिए JD.com जैसे प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो गया है। Honor का यह टैबलेट वाइब्रेंट पिंक, फॉरेस्ट ग्रीन और ग्रे जैसे कुछ आकर्षक कलर में आता है।

Honor Pad 20 Features & Specifications

Honor Pad 20 में 12.1 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है। इस टैबलेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट दिया गया है। यह टैबलेट Magic OS 10.0 के साथ आता है। इस टैबलेट में 8GB+128GB और 8GB+256GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Pad 20 के रयिर में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह टैबलेट ग्रे कलर में आता है। इसमें 10,100mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इसमें 6 स्पीकर्स दिए गए हैं।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  2. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  5. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  6. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  7. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  8. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  9. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  10. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.