Flipkart Grand Gadget Day Sale: लैपटॉप, कैमरे और टैबलेट पर मिल रहे हैं ऑफर

फ्लिपकार्ट एक के बाद एक लगातार सेल का आयोजन कर रही है, और अब ई-कॉमर्स साइट पर ग्रैंड गैज़ेट्स डेज़ सेल शुरू हो गई है। इस सेल में गेमिंग हार्डवेयर, लैपटॉप, कैमरे और ऑडियो एक्सेसरी पर ऑफर व डील मिल रहे हैं। फ्लिपकार्ट ग्रैंड गैज़ेट डेज़ सेल 26 जुलाई तक चलेगी, और तीन दिन तक चलने वाले इस फेस्टिवल में 999 रुपये के अंदर कई निजी ग्रूमिंग गैज़ेट्स भी उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 जुलाई 2017 15:08 IST
फ्लिपकार्ट एक के बाद एक लगातार सेल का आयोजन कर रही है, और अब ई-कॉमर्स साइट पर ग्रैंड गैज़ेट्स डेज़ सेल शुरू हो गई है। इस सेल में गेमिंग हार्डवेयर, लैपटॉप, कैमरे और ऑडियो एक्सेसरी पर ऑफर व डील मिल रहे हैं। फ्लिपकार्ट ग्रैंड गैज़ेट डेज़ सेल 26 जुलाई तक चलेगी, और तीन दिन तक चलने वाले इस फेस्टिवल में 999 रुपये के अंदर कई निजी ग्रूमिंग गैज़ेट्स भी उपलब्ध हैं।

इस सेल में, फ्लिपकार्ट ने इंटेल कोर आई3 और इंटेल को आई5 प्रोसेसर वाले लैपटॉप लिस्ट किए हैं, जिनकी कीमत 26,990 रुपये से लेकर 41,990 रुपये के बीच शुरू होती है। एसर, आईबॉल, लावा और माइक्रोमैक्स के बजट लैपटॉपल 10,499 रुपये से शुरू होते हैं। हेवी-ड्यूटी प्रोसेसिंग और ग्राफिक्स में रूचि रखने वालों के लिए गेमिंग लैपटॉप पर 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इसके अलावा, टू-इन-वन लैपटॉप की कीमत 25,990 रुपये से शुरू होती है जबकि इंटेल, लेनोवो और एचपी के एआईओ डेस्कटॉप की कीमत 32,490 रुपये से शुरू होती है। इस सभी लिस्ट किए गए लैपटॉप पर मिल रही डील को यहां देखा जा सकता है।
Advertisement

कैमरे की बात करें तो, कैनन ईओएस 700डी डीएसएलआर कैमरा 39,499 रुपये में खरीदने के लिए  उपलब्ध है, और फ्लिपकार्ट कैमरे की खरीदारी पर 6,999 रुपये की कीमत वाले मोटो हेडफोन मुफ्त दे रही है। वहीं एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड पर अतिरिक्त 5 प्रतिशत की छूट भी मिल रही है। गोप्रो हीरो 5 स्पोर्ट्स और एक्शन कैमरा भी 36,100 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। सभी कैमरे और कैमरे एक्सेसरी पर मिलने वाली डील की जानकारी आपको यहां मिल जाएगी।

लेनोवो, ऐप्पल, सैमसंग, माइक्रोमैक्स, आईबॉल और दूसरे कई ब्रांड के टैबलेट पर भारी छूट और शानदार ऑफर हैं। नया आईपैड प्रो 49,900 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध और 28 जुलाई से इसके उपलब्ध होने की उम्मीद है। चुनिंदा ऐप्पल आईपैड पर नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी है, और अगर आप एक बजट टैबलेट की तलाश में हैं, तो लेनोवो फैब 2 सीरीज़ पर 1,000 रुपये की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी। टैबलेट पर मिलने वाली सभी डील यहां देख सकते हैं।
Advertisement

ऑडियो एक्सेसरी जैसे हैडफोन, स्पीकर और होम थिएटर सिस्टम भी लिस्ट कर दिए गए हैं। क्रोमकास्ट 2 को 3,199 रुपये और एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड के साथ 5 प्रतिशत की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। सभी ऑडियो एक्सेसरी पर मिलने वाली डील को यहां देख सकते हैं।
Advertisement

गेमिंग हार्डवेयर, एक्सेसरी और सीडी पर मिलने वाली डील यहां देखी जा सकती हैं। और पर्सनल व हेल्थ केयर गैज़ेट्स इस लिंक पर लिस्ट किए गए हैं। इसके अलावा 999 रुपये से कम कीमत वाला भी एक सेक्शन है जिसे यहां क्लिक कर देखा जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Series की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, तीनों मॉडल्स की कीमत पहले ही लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. जेब में आ जाएगा ये मिनी PC! 16GB RAM, Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर के साथ AI पावर भी, जानें कीमत
  2. Vivo X500 Series की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, तीनों मॉडल्स की कीमत पहले ही लीक
  3. Vu Masterpiece AEye TV हुए 55 इंच से लेकर 115 इंच डिस्प्ले में लॉन्च, AI से कंट्रोल होगी ब्राइटनेस, जानें कीमत
  4. 9000mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाले Honor 700 Pro के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, सामने आया परफॉर्मेंस स्कोर
  5. GTA 6 खेलने के लिए मिलेगी छुट्टी! इस कंपनी के 7,000 कर्मचारियों को मिला खास तोहफा
  6. 10 लाख लोगों ने खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में 150 किमी से ज्यादा रेंज, कीमत ₹99,802 से शुरू
  7. 8000mAh बैटरी वाले Realme पर आया डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कितनी होगी बचत
  8. Samsung Galaxy M17 5G vs Realme P4R 5G vs Oppo A6x 5G: ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट
  9. Airtel ने दी अंबानी के Jio को इंटरनेट स्पीड में मात, सरकारी कंपनी BSNL भी रही पीछे
  10. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन मिल रहा 6 हजार से ज्यादा डिस्काउंट पर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.