8300mAh बैटरी, 10.4 इंच डिस्‍प्‍ले के साथ आ रहा Doogee T20E टैबलेट, जानें पूरी डिटेल

Doogee T20E : कंपनी Doogee T20E नाम से नया टैबलेट लॉन्‍च करने की तैयारी में है। यह कम कीमत में आ सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2023 12:59 IST
ख़ास बातें
  • Doogee T20E नाम से नया टैबलेट होगा लॉन्‍च
  • नए साल में लॉन्‍च हो सकता है प्रोडक्‍ट
  • कम कीमत में टैब तलाश रहे लोगों की जरूरत होगी पूरी

इस टैब में 10.4 इंच की बड़ी स्‍क्रीन दी गई है और 4 स्‍पीकरों का सेटअप है।

Photo Credit: phoneaqua

रगड स्‍मार्टफोन बनाने के लिए पहचाना जाने वाला ब्रैंड ‘Doogee' एक नए प्रोडक्‍ट के साथ तैयार है। एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी Doogee T20E नाम से नया टैबलेट लॉन्‍च करने की तैयारी में है। यह कम कीमत में आ सकता है यानी एंट्री लेवल सेगमेंट में टैब तलाश रहे लोगों की जरूरत पूरी कर सकता है। इस टैब में 10.4 इंच की बड़ी स्‍क्रीन दी गई है और 4 स्‍पीकरों का सेटअप दिया गया है। कंपनी काफी टाइम से इस टैब पर काम कर रही है और नए साल में इसे लाया जा सकता है। 

phoneaqua ने Doogee T20E टैबलेट की खूबियों को लीक किया है। बताया है कि एंड्रॉयड 12 ओएस पर चलने वाले इस टैब में Unisoc T616 12एनएम प्रोसेसर होगा। 8 जीबी रैम इसमें दी सकती है और इंटरनल स्‍टोरेज 256 जीबी होगा। 
Advertisement

478 ग्राम वजन वाले इस टैब को ब्‍लू, ग्रीन और ग्रे कलर्स में लाया जाएगा। इसका 10.4 इंच का डिस्‍प्‍ले एक आईपीएस एलसीडी स्‍क्रीन होगी। पीक ब्राइटनैस 320 निट्स होगी। इस टैब में 16 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। फ्रंट कैमरा से भी फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकेगी। 

यह टैब 4जी कनेक्टिविटी तक सपोर्ट करेगा। 5जी का सपोर्ट इसमें नहीं होगा। इस टैब में 8300 एमएएच की बैटरी होगी, जिसे 18 वॉट की चार्जिंग का सपोर्ट होगा। दावा है कि चार्जर सिर्फ एक घंटे में 50 फीसदी बैटरी फुल कर देगा। 3.5mm का हेडफोन जैक सपोर्ट भी इस टैब में होगा। तमाम कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस से इसे पैक किया जा सकता है। यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट और ओटीजी की खूबियां भी होंगी। यह टैब डुअल बैंड वाई-फाई को सपोर्ट करेगा। 
Advertisement

टैब की लॉन्‍च डेट अभी मालूम नहीं है। Doogee की ऑफ‍िशियल वेबसाइट पर इस टैब को अभी लिस्‍ट नहीं किया गया है। भारत में इसकी उपलब्‍धता पर भी कोई इन्‍फर्मेशन नहीं है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.