9000mAh बैटरी 13MP कैमरा के साथ ASUS Pad (T3201) पेश, देखें कितना खास है टैबलेट

ASUS ने आज बाजार में नया टैबलेट ASUS Pad (T3201) लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 जून 2026 11:30 IST
ख़ास बातें
  • ASUS Pad (T3201M5A) में 12.2 इंच की ड्यूल लेयर OLED डिस्प्ले है।
  • ASUS Pad (T3201M5A) में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • ASUS Pad (T3201M5A) में 9,000mAh की बैटरी मिलती है।

ASUS Pad (T3201) में 13MP कैमरा है।

Photo Credit: ASUS

ASUS ने आज बाजार में नया टैबलेट ASUS Pad (T3201) लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस टैबलेट के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें प्रीमियम डिस्प्ले टेक्नोलॉजी और इंटेलिजेंट इकोसिस्टम कनेक्टिविटी मिलती है। यह टैबलेट 9,000mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।यहां हम आपको ASUS Pad (T3201) के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

ASUS Pad (T3201) Price

ASUS Pad (T3201) की कीमत और उपलब्धता के बारे में अभी तक कंपनी ने कोई खुलासा नहीं किया है।

ASUS Pad (T3201) Features & Specifications

ASUS Pad (T3201M5A) में 12.2 इंच की ड्यूल लेयर OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1840 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट, 3:2 आस्पेक्ट रेशियो और 600 निटस ब्राइटनेस है। इस टैबलेट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8300 (4nm) चिपसेट दिया गया है। इस टैबलेट में 8GB LPDDR5x रैम और 128GB/256GB UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह टैबलेट एंड्रॉयड 16 के साथ आता है। यह टैबलेट 9,000 mAh की बैटरी से लैस है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस टैबलेट के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, वाई-फाई और यूएसबी टाइप 3.2 जेन 1 पोर्ट दिया गया है। इसमें मैग्नालियम चेसिस और फाइबरग्लास बैक कवर दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस टैबलेट की लंबाई 271.1 मिमी, चौड़ाई 182.4 मिमी, मोटाई 6.5 मिमी और वजन 523 ग्राम है। यह टैबलेट एक्सलेरोमीटर, जायरो सेंसर, हॉल सेंसर और लाइट सेंसर दिया गया है।
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  2. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  7. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.