स्कूल के बच्चों में छाई निराशा, लैपटॉप के बजाय टैबलेट बांट रही आंध्र प्रदेश सरकार

डिजिटल लर्निंग कंटेंट से लैस सभी टैब पर सरकार को 12,000 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। एक सीनियर एजुकेशन ऑफिसर ने कहा कि "हम इस साल सितंबर तक टैब बांटने का प्लान बना रहे हैं।"

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 28 जून 2022 14:37 IST
ख़ास बातें
  • अब सरकार 8वीं कक्षा के छात्रों को सिर्फ टैब बांटने पर विचार कर रही है।
  • टैब पर सरकार को 12,000 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
  • अम्मावोडी स्कीम के तहत 15,000 रुपये दिए जा रहे थे।

Photo Credit: Pixabay

आंध्र प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों में कक्षा 9 से लेकर 12 तक के पढ़ने वाले कई लाख छात्रों लैपटॉप कंप्यूटर देने का वादा किया था, लेकिन सोमवार को छात्र निराश हो गए क्योंकि उन्हें लैपटॉप कंप्यूटर नहीं दिया गया। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, लैपटॉप बांटने के प्लान को लेकर कहा कि वे महंगे हैं और कई डिजिटल लर्निंग ऐप उन पर काम नहीं करते हैं इसलिए उनका प्लान बदला गया है। अब सरकार 8वीं कक्षा के छात्रों को सिर्फ टैब बांटने पर विचार कर रही है।

डिजिटल लर्निंग कंटेंट से लैस सभी टैब पर सरकार को 12,000 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। एक सीनियर एजुकेशन ऑफिसर ने कहा कि "हम इस साल सितंबर तक टैब बांटने का प्लान बना रहे हैं।"

अधिकारी के मुताबिक, कक्षा 8 के छात्रों को उसी टैब को आगे की क्लास में इस्तेमाल करना होगा, इसलिए लैपटॉप की जरूरत नहीं होगी। हर साल सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में कक्षा 8 में आने वाले प्रत्येक छात्र को टैब मिलेगा। बीते साल, मुख्यमंत्री  Y S  जगन मोहन रेड्डी ने ऐलान किया था कि कक्षा 9 से 12 तक के छात्र 15 हजार रुपये के बदले लैपटॉप कंप्यूटर का ऑप्शन चुन सकते हैं। अम्मावोडी स्कीम के तहत 15,000 रुपये दिए जा रहे थे जो कि माताओं को अपने बच्चों को स्कूलों में भेजने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए है। उन्होंने कहा कि लैपटॉप 2022 शैक्षणिक वर्ष में बांटे जाएंगे। उसके हिसाब से कक्षा 9 से 12 तक के 8,21,655 छात्रों ने कैश अमाउंट के बजाय लैपटॉप का ऑप्शन चुना। इनमें से 1.10 लाख से ज्यादा छात्र वसती दीवेना एक अन्य फ्री स्कीम के तहत कवर किए गए थे।

लेकिन सरकार ने जिन लैपटॉप का वादा किया था वे नहीं दे सकी, क्योंकि उसने कीमतों को लेकर सप्लायर्स के साथ कोई डील नहीं की थी। बीते हफ्ते शिक्षा मंत्री बोत्सा सत्यनारायण ने कहा कि वे सप्लायर्स के साथ कीमत को लेकर बातचीत कर रहे थे और इसके बाद आखिरी निर्णय लिया जाएगा और लैपटॉप छात्रों को अम्मावोडी के साथ वितरित किए जाएंगे। सीएम ने सिर्फ एक अधिकारी के लैपटॉप के जरिए सोमवार को अम्मावोडी के तीसरे दौर में नकद फ्रीबी बांटने की शुरुआत की। अम्मावोडी कार्यक्रम में अपने संबोधन में सीएम ने सिर्फ कक्षा 8 के छात्रों को टैब बांटने के बारे में बात की और लैपटॉप का बात नहीं किया।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.