Amazon Fire HD 10 Series, Fire HD 10 Kids, Fire Kids Pro टैबलेट मॉडल्स ज्यादा रैम व बड़े डिस्प्ले के साथ लॉन्च

यह नई Fire HD 10 सीरीज़ 10 इंच तक बड़े डिस्प्ले के साथ आती है। नए टैबलेट मॉडल्स में ज्यादा रैम और स्टोरेज विकल्प मौजूद है और डिज़ाइन के मामले में भी यह अपग्रेड के साथ आते हैं।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2021 17:41 IST
ख़ास बातें
  • Amazon Fire HD और Fire HD tablets में 10.1-इंच डिस्प्ले मौजूद है
  • Fire HD 10 Kids रेगुलर Fire HD 10 जैसा है
  • Amazon Fire HD 10 की कीमत $149.99 (लगभग 11,200 रुपये) से शुरू होती है
Amazon Fire HD 10, Fire HD 10 Plus, Fire HD 10 Kids और Fire Kids Pro tablet मॉडल्स को मंगलवार को लॉन्च कर दिया गया है। यह नई फायर एचडी 10 सीरीज़ 10 इंच बड़े डिस्प्ले के साथ आती है, जिसको लेकर दावा किया गया है कि यह अपने पुराने जनरेशन की तुलना में ज्यादा ब्राइटर होगा। नए टैबलेट मॉडल्स में ज्यादा रैम और स्टोरेज विकल्प मौजूद है और डिज़ाइन के मामले में भी यह अपग्रेड के साथ आते हैं। 6 से 12 साल तक के बच्चों के लिए Amazon ने Fire Kids Pro tablet मॉडल्स भी पेश किए हैं, जिनमें Fire 7 Kids Pro, Fire HD 8 Kids Pro और Fire HD 10 Kids Pro शामिल हैं। एक Fire HD 10 Kids टैबलेट भी है, जो कि खासतौर पर 3 से 7 साल के बच्चों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है।  
 

Amazon Fire HD 10 series, Fire HD 10 Kids, Fire Kids Pro models: Price

Amazon Fire HD 10 की कीमत $149.99 (लगभग 11,200 रुपये) से शुरू होती है और यह आपको ब्लैक, डेनिम, लैवेंडर और ऑलिव कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। Amazon Fire HD 10 Plus की कीमत $179.99 (लगभग 13,392 रुपये) से शुरू होती है। Amazon Fire HD 10 Kids tablet की कीमत $199.99 (लगभग 14,900 रुपये) है और यह आपको स्काई ब्लू, एक्वामरीन और लैवेंडर कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। Amazon Fire 7 Kids Pro की कीमत $99.99 (लगभग 7,439 रुपये) है, Amazon Fire HD 8 Kids Pro की कीमत $139.99 (लगभग 10,400 रुपये) है और Amazon Fire HD 10 Kids Pro की कीमत $199.99 (लगभग 14,900 रुपये) है। इन सभी मॉडल्स की प्री-बुकिंग चुनिंदा क्षेत्रों में हो चुकी है और सेल 26 मई से शुरू होगी।
 

Amazon Fire HD 10 series specifications

Amazon Fire HD 10 और Fire HD 10 Plus दोनों ही 10.1 इंच फुल-एचडी+ (1,920x1,200 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ आते हैं। वहीं इनमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी स्पीड 2.0GHz है। Fire HD 10 में 3 जीबी रैम मिलती है, जबकि Fire HD 10 Plus 4 जीबी रैम के साथ आता है, दोनों में ही 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज विकल्प मौजूद है, जिसके साथ माइक्रो एसडी कार्ड की सुविधा 1 टीबी तक मिलने वाली है। कनेक्टिविटी के लिए दोनों ही मॉडल्स में डुअल-बैंड वाई-फाई, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ वी5.1 और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। दोनों ही मॉडल्स में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, दोनों में ही दो माइक्रोफोन मौजूद है।


Amazon का दावा है कि दोनों मॉडलों में 12 घंटे तक की बैटरी लाइफ और केवल फायर एचडी 10 प्लस में Qi वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है। फायर एचडी 10 का वज़न 465 ग्राम है जबकि प्लस वेरिएंट का वज़न 468 ग्राम है।
Advertisement
 

Amazon Fire HD 10 Kids specifications

Amazon Fire HD 10 Kids में भी ज्यादातर स्पेसिफिकेशन Fire HD 10 टैबलेट जैसे हैं, जिसमें कुछ प्रमुख अंतर मौजूद है। इसमें केवल 32 जीबी कॉन्फिग्रेशन दिया गया है, लेकिन इसकी स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा, इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी उपलब्ध नहीं है। साथ ही यह फायर एचडी 10 सीरीज़ से भारी है, जिसका वज़न 716 ग्राम है।
 

Amazon Fire HD Kids Pro series specifications

अमेज़न फायर 7 किड्स प्रो में 7 इंच डिस्प्ले के साथ 1,024x600 पिक्सल रिजॉल्यूशन फीचर किया गया है, Fire HD 8 Kids Pro में 8 इंच का डिस्प्ले 1,280x800 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ मौजूद है और Fire HD 10 Kids Pro में 10.1 इंच का डिस्प्ले 1,920x1,200 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ स्थित है। इनमें क्वाड-कोर प्रोसेसर मौजूद है, जिसके साथ क्रमश: 1 जीबी, 2 जीबी और 3 जीबी रौम मौजूद है। फायर 7 किड्स प्रो 16 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसके साथ माइक्रो एसडी कार्ड की सुविधा 512 जीबी तक मिलती है। अन्य दो मॉडल्स की बात करें, तो इसमें 32 जीबी स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। Fire 7 Kids Pro में 7 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है, जबकि 8 इंच और 10 इंच मॉडल्स में 12 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है।

फायर 7 किड्स प्रो और फायर एचडी 8 किड्स प्रो में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। जबकि फायर एचडी 10 किड्स प्रो में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फायर 7 किड्स प्रो को माइक्रो-यूएसबी कनेक्टर के साथ चार्ज किया जा सकता है, जबकि अन्य दो फायर एचडी किड्स प्रो टैबलेट्स में यूएसबी टाइप-सी कनेक्टर दिया गया है। इन सभी मॉडल्स में डुअल-बैंड वाई-फाई और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है। फायर 7 किड्स प्रो का वज़न 447 ग्राम, फायर एचडी 8 किड्स प्रो का वज़न 544 ग्राम है और फायर एचडी 10 किड्स प्रो का वज़न 718 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

10.10 इंच

प्रोसेसर

2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

1920x1200 पिक्सल

रैम

3 जीबी

ओएस

Android

स्टोरेज

32 जीबी

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

10.10 इंच

प्रोसेसर

2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

1920x1200 पिक्सल

रैम

4 जीबी

ओएस

Android

स्टोरेज

32 जीबी

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

10.10 इंच

प्रोसेसर

2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

1920x1080 पिक्सल

रैम

3 जीबी

ओएस

Android

स्टोरेज

32 जीबी

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

10.10 इंच

प्रोसेसर

2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

1920x1200 पिक्सल

रैम

3 जीबी

ओएस

Android

स्टोरेज

32 जीबी

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.00 इंच

प्रोसेसर

1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

1024x600 पिक्सल

रैम

1 जीबी

ओएस

Android

स्टोरेज

16 जीबी

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

8.00 इंच

प्रोसेसर

2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

1280x800 पिक्सल

रैम

2 जीबी

ओएस

Android

स्टोरेज

32 जीबी

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  2. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.