10 घंटे की बैटरी लाइफ, 7 इंच डिस्प्ले के साथ Amazon Fire 7, Fire 7 Kids टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत

Amazon का दावा है कि इनकी बैटरी रेगुलर यूज में 10 घंटे तक चल सकती है।

विज्ञापन
सिद्धांत चंद्रा, अपडेटेड: 20 मई 2022 10:45 IST
ख़ास बातें
  • Amazon Fire 7 के डाइमेंशन 180.68x117.59x9.67mm और वजन 282 ग्राम है।
  • Fire 7 Kids के डाइमेंशन 162x201x28mm और वजन 429 ग्राम है।
  • डिवाइसेज को पूरी तरह से चार्ज होने में 4 घंटे तक का समय लगता है।

Amazon Fire 7 की कीमत $59.99 (लगभग 4,651 रुपये) है।

Amazon Fire 7 और Fire 7 Kids को अमेरिका में पेश किया गया है। कंपनी के अनुसार, टैबलेट में पुराने मॉडल्स के मुकाबले अबकी बार दोगुनी रैम और 40% तक ज्यादा बैटरी लाइफ दी गई है। दोनों डिवाइसेज में एक जैसे स्पेसिफिकेशंस दिए गए हैं लेकिन इनके साइज में वजन में अंतर मिलता है। इनमें 7 इंच वाला IPS टच डिस्प्ले है जिसका रेजॉल्यूशन 1,024x600 पिक्सल है। इसके अलावा इनमें एक बिल्ट-इन स्टैंड और प्रोटेक्टिव केस भी दिया गया है। टैबलेट के साथ Amazon Kids+ का एक साल का सब्सक्रिप्शन और दो साल की गारंटी दी गई है।

Amazon Fire 7, Fire 7 Kids price, availability
Amazon Fire 7 की कीमत $59.99 (लगभग 4,651 रुपये) है और यह प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। डिवाइस ब्लैक, डेनिम और रोज़ कलर्स में पेश किया गया है। Amazon Fire 7 Kids की कीमत $109.99 (लगभग 8,560 रुपये) है और यह प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इसके साथ ब्लू, रेड और पर्पल कलर ऑप्शंस मिल जाते हैं। साथ में एक प्रोटेक्टिव केस भी दिया गया है। दोनों ही डिवाइसेज की शिपिंग 29 जून से शुरू होगी। 

Amazon Fire 7, Fire 7 Kids specifications, features
डिवाइसेज में एक जैसे स्पेसिफिकेशन देखने को मिलते हैं। इनमें 7 इंच वाला IPS टच डिस्प्ले है जिसका रेजॉल्यूशन 1,024x600 पिक्सल है। यह एसडी वीडियो प्लेबैक को भी सपोर्ट करता है। चिपसेट के बारे में डिटेल्स नहीं दी गई हैं लेकिन ये 2GHz के चिप के साथ आते हैं जिसके साथ 2GB रैम की पेअरिंग की गई है। 16GB और 32GB स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाने का विकल्प भी दिया गया है। 

Amazon का दावा है कि इनकी बैटरी रेगुलर यूज में 10 घंटे तक चल सकती है। इसके अलावा, डिवाइसेज को पूरी तरह से चार्ज होने में 4 घंटे तक का समय लगता है, ऐसा कहा गया है। फ्रंट और रियर में 2 मेगापिक्सल कैमरा भी हैं जो एचडी रिकॉर्डिंग भी कर सकते हैं। टैब के राइट साइड में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एक 3.5mm जैक, वॉल्यूम रॉकर और एक पावर बटन है दिया गया है।
Advertisement

दोनों डिवाइसेज में कुछ अंतर दिखता है तो वह इनके साइज और वजन में है। Amazon Fire 7 के डाइमेंशन 180.68x117.59x9.67mm और वजन 282 ग्राम है। दूसरी ओर, Fire 7 Kids के डाइमेंशन 162x201x28mm और वजन 429 ग्राम है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.00 इंच

प्रोसेसर

2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

600x1,200 पिक्सल

रैम

2 जीबी

ओएस

Fire OS

स्टोरेज

32 जीबी

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.00 इंच

प्रोसेसर

2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

600x1,200 पिक्सल

रैम

2 जीबी

ओएस

Fire OS

स्टोरेज

32 जीबी

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  2. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  3. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hero Motocorp ने लॉन्च किया Vida VX2 Go FB, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  3. Sony के वायरलैस हेडफोन्स नए, खूबसूरत Olive Grey फिनिश में अगले हफ्ते होंगे लॉन्च!
  4. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी! फिर लीक हुए स्पेसिफिकेशंस
  5. 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor का लेटेस्ट फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  6. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  7. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  8. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  9. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  10. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.