ALLDOCUBE iPlay 60 Turbo: 16GB रैम, 4K वीडियो डिकोडिंग के साथ आता है यह मिनी गेमिंग टैबलेट, जानें कीमत

ALLDOCUBE iPlay 60 Mini Turbo में 8.4-इंच साइज का डिस्प्ले मिलता है। टैबलेट 4K वीडियो डिकोडिंग सपोर्ट करता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 अक्टूबर 2024 12:35 IST
ख़ास बातें
  • इसे 150 डॉलर (करीब 12,500 रुपये) के स्पेशल ऑफर के साथ लॉन्च किया गया है
  • ALLDOCUBE iPlay 60 Turbo को AliExpress के जरिए बेचा जा रहा है
  • स्पेशल प्राइस ऑफर केवल 3 अक्टूबर, गुरुवार तक वैध रहेगा

Photo Credit: ALLDOCUBE

ALLDOCUBE एक चीनी इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड है, जिसने हाल ही में कुछ ग्लोबल मार्केट के लिए नया मिनी गेमिंग टैबलेट लॉन्च किया है। इसका नाम iPlay 60 Mini Turbo है, जो 8.4-इंच डिस्प्ले साइज में आता है। इस टैबलेट में Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इस टैबलेट ने AnTuTu पर 550000 स्कोर हासिल किया है। इसमें 16GB LPDDR5 रैम के साथ UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। चलिए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ALLDOCUBE iPlay 60 Mini Turbo टैबलेट को ग्लोबल मार्केट में 149.99 डॉलर (करीब 12,500 रुपये) के स्पेशल ऑफर के साथ लॉन्च किया गया है। इसे AliExpress के जरिए बेचा जा रहा है। स्पेशल प्राइस ऑफर केवल 3 अक्टूबर, गुरुवार तक वैध रहेगा।

ALLDOCUBE iPlay 60 Mini Turbo में 8.4-इंच साइज का डिस्प्ले मिलता है। टैबलेट 4K वीडियो डिकोडिंग सपोर्ट करता है। कंपनी का कहना है कि इसकी स्क्रीन आई-केयर और फुल लैमिनेटिड टेक्नोलॉजी से लैस है। टैबलेट में Qualcomm 6 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 16GB LPDDR5 रैम और 128GB UIFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज को जोड़ा गया है।

बेहतर साउंड के लिए इसमें डुअल स्पीकर्स मिलते हैं। टैबलेट कॉम्पैक्ट और हल्के डिजाइन के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इसकी मोटाई 7.9mm और वजन 323 ग्राम है। इसमें Widevine L1 सपोर्ट भी मिलता है, जो OTT कंटेंट को 4K में देखने का बेनिफिट देता है। इसमें डुअल-बैंड Wi-Fi और Bluetooth 5.1 वर्जन शामिल है। 
Advertisement

ALLDOCUBE ने इंटेल, माइक्रोसॉफ्ट और क्वालकॉम जैसे ब्रांड्स के साथ साझेदारी भी की है, जो कंपनी के अनुसार, उसके प्रोडक्ट लाइनअप को आगे भी सपोर्ट करेंगे। ALLDOCUBE का कहना है कि उसने पिछले एक दशक में ग्लोबल लेवल पर 10 मिलियन से अधिक टैबलेट बेचे हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  7. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  8. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  9. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  4. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  6. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  7. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  8. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  9. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  10. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.