6000mAh बैटरी, 128GB स्टोरेज, Helio G99 SoC के साथ Alldocube iPlay 50 Pro टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत

कैमरा फ्रंट की बात करें तो इसमें रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिलता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2022 09:49 IST
ख़ास बातें
  • यह टैबलेट 10.4 आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले के साथ आता है।
  • इसमें 2000x1200 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है।
  • इसमें रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिलता है।

कंपनी ने इसे पहले से मौजूद iPlay 50 (फोटो में) के प्रो वेरिएंट के रूप में लॉन्च किया है।

Photo Credit: Alldocube

चाइनीज कंपनी Alldocube ने अपना नया टैबलेट लॉन्च किया है जिसमें 10.4 इंच का डिस्प्ले है और MediaTek Helio G99 चिपसेट है। कंपनी ने इसे पहले से मौजूद iPlay 50 के प्रो वेरिएंट के रूप में लॉन्च किया है, इसलिए इसे Alldocube iPlay 50 Pro नाम दिया गया है। डिवाइस में 8GB रैम मिलती है और 128GB स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा इस टैबलेट में कंपनी और क्या ऑफर करती है, इसकी पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Alldocube iPlay 50 Pro की कीमत और उपलब्धता

Alldocube iPlay 50 Pro को चीन में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसे तीन वेरिएंट्स में पेश किया है जिसमें स्टैंडर्ड, एजुकेशनल और एल्डर्ली एडिशन शामिल हैं। जरूरत के हिसाब से तीनों ही टैब में अलग-अलग कस्टमाइजेशन देखने को मिलते हैं। स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत 899 चाइनीज युआन (लगभग 10,500 रुपये) है जबकि बाकी दो वेरिएंट्स की कीमत 999 चाइनीज युआन (लगभग 11,500 रुपये) है। इनके लिए प्री-ऑर्डर 5 दिसंबर से शुरू होगा। टैबलेट को कंपनी की ऑफिशिअल वेबसाइट से भी खरीदा जा सकेगा। ग्लोबल लेवल पर इसकी उपलब्धता के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। 
Advertisement
 

Alldocube iPlay 50 Pro के स्पेसिफिकेशंस

जैसा कि पहले बताया गया है यह टैबलेट 10.4 आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 2000x1200 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है। डिवाइस में MediaTek Helio G99 SoC दिया गया है जिसके साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की पेअरिंग देखने को मिलती है। आपको बता दें कि Helio G99 SoC वही प्रोसेसर है जो Redmi Pad और Lenovo Xiaoxin Pad Plus 2023 में भी देखने को मिलता है। टैबलेट एंड्रॉयड 12 के साथ आता है लेकिन इसमें गूगल मोबाइल सर्विसेज का सपोर्ट नहीं दिया गया है। लेकिन ग्लोबल रिलीज पर यह GMS सपोर्ट के साथ आएगा, ऐसा कहा गया है। 

कैमरा फ्रंट की बात करें तो इसमें रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिलता है। फ्रंट की तरफ इसमें 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। साथ ही एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट और 3.5mm हेडफोन जैक भी इसमें मिल जाता है। कनेक्टिविटी के लिए टैबलेट में डुअल बैंड वाइ-फाई ब्लूटूथ 5.2, GNSS, LTE और यूएसबी टाइप सी पोर्ट आदि दिए गए हैं। इसकी बैटरी कैपिसिटी 6000एमएएच की है और यह 18W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। डिवाइस की मोटाई 8.4mm है और वजन 466 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  3. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  2. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  3. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  4. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  7. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  8. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  9. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  10. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.