अल्काटेल वनटच ने पेश किया विंडोज 10 मोबाइल पर चलने वाला टैबलेट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 जनवरी 2016 14:13 IST
इस हफ्ते आयोजित होने वाले सीईएस 2016 ट्रेड शो से पहले अल्काटेल वनटच ने अपने पिक्सी 3 टैबलेट से पर्दा उठा लिया है। एंट्री लेवल पिक्सी 3 टैबलेट में 8 इंच का डिस्प्ले है और यह आउट ऑफ बॉक्स विंडोज 10 मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। कंपनी ने जानकारी दी है कि विंडोज 10 मोबाइल ओएस को टैबलेट के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है।

कंपनी ने इस मौके पर केयरटाइम चिल्ड्रन का जीपीएस ट्रेकर स्मार्टवाच और पिक्सी 4 सीरीज के नए स्मार्टफोन भी पेश किए। हालांकि, इन डिवाइस के बारे में कंपनी ने ज्यादा जानकारी नहीं दी। संभव है कि विस्तृत तौर पर जानकारी सीईएस 2016 के दौरान दी जाए। आपको बता दें कि अल्काटेल वनटच, चीन की कंपनी टीसीएल कॉरपोरेशन की स्मार्टफोन निर्माण इकाई है।
Advertisement

कंपनी ने पिक्सी 3 विंडोज 10 मोबाइल टैबलेट के स्पेसिफिकेशन के बारे में तो ज्यादा कुछ तो नहीं बताया, लेकिन यह ज़रूर कहा कि इस टैबलेट का इस्तेमाल टीवी रिमोट कंट्रोल के तौर पर किया जा सकता है। इसमें वॉयस कॉलिंग और जीपीएस फ़ीचर भी मौजूद हैं।

एंड्रॉयड पर चलने वाले अल्काटेल वनटच पिक्सी 3 (8) टैबलेट को पिछले साल लॉन्च किया गया था। यह 8 इंच के एचडी (1280x800 पिक्सल) डिस्प्ले, 2 मेगापिक्सल के रियर कैमरे, 0.3 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे, 1.3 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटी8312 डुअल-कोर प्रोसेसर, 1 जीबी रैम, 4 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज और माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट (32 जीबी तक) के साथ आता है। हम इस टैबलेट के विंडोज वेरिएंट में भी यही स्पेसिफिकेशन होने की उम्मीद करते हैं। हालांकि, इसकी इनबिल्ट स्टोरेज कम से कम 8 जीबी तो होगी ही, क्योंकि विंडोज 10 मोबाइल के लिए यह न्यूनतम ज़रूरत है।
Advertisement

अभी तक विंडोज पर आधारित पिक्सी 3 टैबलेट की कीमत और उपलब्धता के संबंध में कुछ नहीं बताया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: 3 महीने तक डेली 1.5GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल के साथ कौन सा प्लान है बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. पति-पत्नी के झगड़े में AI की एंट्री! रिश्ता सुलझाने की राय मांगी, बात तलाक तक पहुंची
  2. Xiaomi की 6.4 इंच डिस्प्ले के साथ वाइड-स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  3. Xiaomi 18 Pro, 18 Pro Max आज हो रहे ग्लोबली लॉन्च, जानें क्या होगा खास
  4. iPhone 20 Pro फिर हुआ लीक, नए कैमरा सेंसर संग 2027 में देगा दस्तक!
  5. ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S26 FE, अमेजन पर आई तगड़ी डील
  6. Vivo V80 FE के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 7,000mAh बैटरी
  7. सिर्फ कॉलिंग-SMS के लिए चाहिए रिचार्ज? Airtel, Jio, Vi और BSNL के ये सस्ते प्लान देखें
  8. क्या पारे से बन जाएगा सोना, भारतीय आविष्कारक को 8 साल बाद मिला पेटेंट, लैब में तैयार होगा गोल्ड?
  9. Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: 3 महीने तक डेली 1.5GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल के साथ कौन सा प्लान है बेस्ट
  10. Google Maps बना AI ट्रिप प्लानर, घूमने की जगहें बताने से लेकर अपॉइंटमेंट तक करेगा बुक, ऐसे करें यूज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.