Acer One 10 और One 8 टैबलेट भारत में लॉन्‍च, 7100mAh बैटरी, 10 इंच की स्‍क्रीन, दाम बेहद कम!

Acer One 10 & One 8 Tablets Launched : Acer One 10 आज लॉन्‍च हुए टैबलेट्स में सबसे प्रीमियम है। इसमें 10.1 इंच का WUXGA IPS इनसेल पैनल दिया गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 22 अगस्त 2023 17:29 IST
ख़ास बातें
  • ऐसर ने भारतीय मार्केट में लॉन्‍च किए 2 नए लैपटॉप
  • Acer One 10 और Acer One 8 को लाया गया
  • 12990 रुपये की शुरुआती कीमत में आए हैं ये लैपटॉप

Acer One 8 में 8.7 इंच का WXGA+ IPS डिस्प्ले है। Acer One 10 और One 8 दोनों में ही एंड्रॉयड 12 ओएस सिस्‍टम है।

Photo Credit: Acer

ऐसर (Acer) को पहचाना जाता है उसके लैपटॉप्‍स के लिए। यह ब्रैंड कई और सेग्‍मेंट्स में जोर लगा रहा है। ऐसर ने भारतीय मार्केट में 2 नए टैबलेट लॉन्‍च किए हैं। कोविड के बाद से देश में टैबलेट्स की डिमांड बढ़ रही है। ऑनलाइन पढ़ाई के लिए इन्‍हें सबसे ज्‍यादा खरीदा जा रहा है। ऐसर समेत तमाम ब्रैंड्स यूजर्स की इस जरूरत को भुना रहे हैं। Acer One 10 और Acer One 8 नए टैबलेट हैं, जिन्‍हें आज पेश किया गया है। ये बजट में आते हैं और परफॉर्मेंस और पोर्टेबिलिटी से बेहतरीन होने का दावा करते हैं।     
 

Acer One 10 और One 8 के भारत में प्राइस 

Acer One 8 टैबलेट को भारत में 12,990 रुपये की शुरुआती कीमत में लिया जा सकता है। यह 3+32GB और 4+64 जीबी वेरिएंट्स में उपलब्‍ध है। Acer One 10 के दाम 17,990 रुपये से शुरू होते हैं। यह 4+64 जीबी वेरिएंट की कीमत है। कंपनी  6 जीबी रैम का भी ऑप्‍शन है, जिसके साथ 128 जीबी स्‍टोरेज मिलता है। उसके दाम 19,990 रुपये हैं। इन्‍हें ऐसर की ऑफ‍िशियल वेबसाइट, ऐसर एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोर्स और ई-स्‍टोर्स से खरीदा जा सकेगा। 
 

Acer One 10 और One 8 के स्‍पेस‍िफ‍िकेशंस 

Acer One 10 आज लॉन्‍च हुए टैबलेट्स में सबसे प्रीमियम है। इसमें 10.1 इंच का WUXGA IPS इनसेल पैनल दिया गया है। इसके मुकाबले Acer One 8 में 8.7 इंच का WXGA+ IPS डिस्प्ले है। Acer One 10 और One 8 दोनों में ही एंड्रॉयड 12 ओएस सिस्‍टम है। इनमें मीडियाटेक का MT8768 ऑक्‍टाकोर प्रोसेसर लगाया गया है। दोनों ही टैबलेट के स्‍टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 

बात करें कैमरों की तो Acer One 10 में 5 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है, जबकि 13 मेगापिक्‍सल का डुअल कैमरा सेटअप इसमें मौजूद है। वहीं, Acer One 8 में 8 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा मिलता है। यह 4G सपोर्ट, वाईफाई और ब्‍लूटूथ 5.0 की खूबियों के साथ आता है। 

टैबलेट्स में सबसे अहम है इसकी बैटरी। Acer One 8 में 5100एमएएच की बैटरी दी गई है। Acer One 10 में 7100 एमएएच की बैटरी दी गई है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले Nothing फोन पर 2026 में आया जबरदस्त डिस्काउंट, देखें डील
  2. पुराने SIM कार्ड से निकाला 26 लाख का सोना, पूरे प्रोसेस का वीडियो हुआ वायरल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. Yamaha ने भारत में लॉन्च किया EC-06 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Samsung Galaxy S26 Ultra की 36 लाख यूनिट्स की हो सकती है मैन्युफैक्चरिंग, कंपनी को ज्यादा डिमांड की उम्मीद
  4. मोबाइल कैमरा का सीन बदल जाएगा? Oppo के फ्लैगशिप में मिलेंगे 200MP के 2 कैमरे!
  5. सुप्रीम कोर्ट की WhatsApp को चेतावनी, 'कानून नहीं मानना तो भारत से बाहर जाएं'
  6. ऐप चाइनीज, UPI हमारा! AliPay+ के साथ पार्टनरशिप पर सरकारों के बीच बातचीत शुरू
  7. iQOO 15R जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,600mAh की होगी बैटरी
  8. Redmi K90 Ultra में लगा होगा पंखा, बैटरी होगी इतनी बड़ी कि खत्म हो जाएगी चार्जिंग की टेंशन!
  9. मात्र 8,999 रुपये में खरीदें सैमसंग फोन, 10 हजार का कैशबैक अलग से, गजब है फ्लिपकार्ट पर Galaxy Days ऑफर
  10. Xiaomi 17 Ultra के इंटरनेशनल वेरिएंट में हो सकती है 6,000mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.