एक मई से काम नहीं करेगा आपका फेसबुकडॉटकॉम ईमेल एड्रेस

विज्ञापन
Robin Sinha, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2016 12:42 IST
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने 2012 में @facebook.com ईमेल सर्विस शुरू की थी। फेसबुक की इस सर्विस ने यूजर को बहुत ज्यादा आकर्षित नहीं किया और 2 साल ही में ही यह सर्विस बंद हो गई। हालांकि, यूजर अभी @facebook.com पर आए मैसेज को दूसरे ईमेल सर्विस पर रीडायरेक्ट कर सकते हैं। सोशल मीडिया दिग्गज फेसबुक ने अब @facebook.com ईमेल एड्रेस को पूरी तरह से खत्म करने का निर्णय ले लिया है। फेसबुक का कहना है कि 1 मई से @facebook.com ईमेल से मैसेज रीडायरेक्ट नहीं होंगे।

फेसबुक के मुताबिक, ''1 मई 2016 के बाद, आप (username@facebook.com) पर भेजे गए ईमेल को प्राप्त नहीं कर पाएंगे। कृपया किसी भी सर्विस (जो username@facebook.com पर ईमेल भेजती है) के साथ अपना ईमेल एड्रेस अपडेट कर दें। ''
Advertisement

याद दिला दें, फेसबुक ने 2014 में @facebook.com ईमेल सर्विस बंद कर दी थी। तब कंपनी ने कहा था, ''अधिकतर लोग फेसबुक ईमेल एड्रेस का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं और हम यूजर को बेहतरीन मोबाइल मैसेज अनुभव देने पर अपना ध्यान दे सकते हैं। ''

यूजर @facebook.com ईमेल को डेस्कटॉप पर अपने फेसबुक अकाउंट में सेटिंग > ईमेल > एडिट पर जाकर 'यूज योर फेसबुक ईमेल' को डिसेबल कर सकते हैं। इसके अलावा एंड्रॉयड और आईओएस ऐप में सेटिंग > अकाउंट सेटिंग > जनरल > ईमेल में जाकर 'यूज योर फेसबुक ईमेल' को डिसेबल किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Email Address, Facebook, Facebook Email, Internet, Social, Social Media
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.