Viral Video : ऊपर से ट्रेन गुजरने के बाद भी फोन पर बात करती रही महिला, देखें वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो बताता है कि महिला को उसके ऊपर से ट्रेन गुजर जाने का कोई खौफ नहीं है।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 नवंबर 2022 17:44 IST
ख़ास बातें
  • रेलवे पटरी पर जान देने को तैयार दिखी महिला
  • ट्रेन गुजरने का नहीं था खौफ, फोन पर बात करती रही
  • सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: ट्रेन की पटरी पर जान देने को तैयार महिला का वीडियो वायरल।

Viral Video : प्राण जाए, पर वचन ना जाए तो सुना था, लेकिन प्राण जाए पर फोन पर बात करना ना छूटे वाला हाल आप इस वीडियो में देख सकते हैं। सोशल मीडिया पर सामने आया एक वीडियो हैरान करने वाला है। एक महिला के ऊपर से ट्रेन गुजर रही थी। मौके पर मौजूद लोग इस बात को सोचकर सिहर रहे थे कि महिला की जान बचेगी भी या नहीं। पर ट्रेन गुजरने के बाद उन्‍होंने जो देखा, वह चौंकाने वाला था। महिला सुरक्षित तो थी, लेकिन उसे कोई चिंता-फ्र‍िक नहीं थी कि उस पर से ट्रेन गुजर गई है। ट्रेन जाने के बाद वह फोन पर ऐसे बात करने लगी, मानो कुछ हुआ ही नहीं। 

रेल की पटरी पर जान देने को तैयार

वीडियो में महिला जिस तरह से अपनी लाइफ को रिस्क में डालती हुई दिखती है, उससे तो यही लगता है कि उन्हें अपनी जान की कोई परवाह नहीं। ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन गुजर जाने के बाद भी वह फोन पर बात करने में लगी हैं। उससे पहले ट्रेन महिला के ऊपर से गुजर जाती है। आसपास के लोग भी कुछ समझ नहीं पाते। लोगों को लगता है कि महिला अगर बच गई होगी, तो वह डरी होगी। चीख-पुकार मचाएगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं होता। 
महिला फोन पर इस कदर बिजी है कि आप-पास की पटरी से गुजर रहीं ट्रेनों का भी उसे कोई डर नहीं। हालांकि कुछ ही देर में वो पटरी से उठ खड़ी होती है और वहां से जाने लगती है। जाते हुए वो फोन पर कहती है कि ‘नहीं यार, अब जीने का मतलब ही क्या है।' उनकी इस बात से यही लगता है कि ये मसला दिल का या घर परिवार का है, जिससे तंग आकर वो इस तरह की हरकत रही है।
Advertisement
  टेंशन है या एक्शन स्टंट

महिला के जीवन में चल रहा असल मसला क्या है ये तो वो ही जाने, मगर वीडियो में जिंदगी से खेलने की जिस तरह की हरकत इस वीडियो में नजर आ रही है वो समाज को सही मेसेज नहीं दे रही। सोशल मीडिया पर आज कल पूरी दुनिया की नजरें हैं। लोग अपना ज्यादातर समय सोशल मीडिया पर ही बिताते हैं। ऐसे में इस तरह के वीडियो को कुछ लोग फनी मानते हैं तो कुछ लोग गंभीर चुनौती। 
Advertisement
 
यूजर ने किए ऐसे कॉमेंट

महिला के इस वायरल वीडियो पर लोग जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो को देखते हुए लिखा- जिंदगी रहे ना रहे, कॉल जारी रहना चाहिए। एक ने कमेंट में कहा- यह तो बड़े आशिक लगते हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा- कॉल कट जाएगा तो बाबू गुस्सा हो जाएगा। इस वीडियो पर अबतक इहजार से भी ज्यादा प्रतिक्रियाएं मिल चुकी है।
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  8. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.