Viral Video: बिना छत की मॉडिफाइड Maruti 800 ने घुमा दिए लोगों के सिर, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर एक मॉडिफाइड Maruti Suzuki 800 का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 जुलाई 2023 21:41 IST
ख़ास बातें
  • इंटरनेट पर एक मॉडिफाइड Maruti Suzuki 800 का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है
  • कार की छत को बी-पिलर और डी-पिलर सहित काट दिया गया है
  • इसमें आफ्टरमार्केट अलॉय व्हील्स फिट हैं

Maruti Suzuki 800 भारत की सबसे सफल कारों में शामिल हैं

Photo Credit: Instagram/ @adwaitxpilani

Maruti Suzuki 800 के लिए भारतीयों के मन में एक अपनी अलग जगह है। इस कार ने ऑटो इंडस्ट्री की देश में शुरुआत का समय देखा और कई दशकों तक भारतीयों के मन में जगह बनाई रखी। लोगों को आज भी इस कार से बहुत प्यार है, जिसका जीता-जागता उदाहरण एक शख्स है, जिसने मारुति सुजुकि 800 के टाइप-II मॉडल को इस कदर मॉडिफाई किया है कि इसने रास्ते पर चलने वाले लगभग हर एक व्यक्ति को पलटने पर मजबूर कर दिया।

सोशल मीडिया पर एक मॉडिफाइड Maruti Suzuki 800 का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसे इंस्टाग्राम पर एक यूजर @adwaitxpilani द्वारा शेयर किया गया है। इसमें सड़क पर चलती एक ओपन-टॉप मारुति 800 दिखाई दे रही है। वीडियो दिल्ली एनसीआर के फरीदाबाद इलाके का बताया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सिल्वर रंग की एक मारुति 800 कार की छत को बी-पिलर और डी-पिलर सहित काट दिया गया है। इसमें आफ्टरमार्केट अलॉय व्हील्स फिट हैं। 
 

वीडियो में शख्स इस कार को एक मोड पर धीरे से मोडता है और आगे ले जाता है। आसपास चलने वाले लगभग सभी लोग इस कार को ध्यान से देखते हैं और साथ ही कुछ तो इसे पलटकर देखने लग जाते हैं।

वीडियो शेयर करते हुए, कैप्शन में लिखा है, "आप क्या कहते हैं? मौसम के मजे लिए जा रहे हैं।" वहीं, वीडियो में, टेस्क्ट में लिखा है, "फरीदाबाद के इंजीनियर, जो जो इंटरेस्टेड है कमेंट करो।"
Advertisement

सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो पर जमकर कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा "मारुति 420", जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा, "ओपन रूफ? अबे रूफ है ही नहीं।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "Audio R8 Maruti 800 में मॉडिफाइड" 
Advertisement

जबकि कटी हुई कार निश्चित रूप से आकर्षक लगती है, लेकिन यह कार के मूल ढांचे को बर्बाद कर देता है, जिससे सेफ्टी के साथ खिलवाड़ होता है। हम किसी को भी इस तरह के मॉडिफिकेशन की सलाह नहीं देते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  2. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  3. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  4. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  5. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  6. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  7. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  8. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  9. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  10. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.