Viral Video : बुजुर्ग महिला ने चंद सेकंड में चुराया 7 लाख रुपये का नेकलेस, गोरखपुर की घटना! देखें वीडियो

Viral Video : चुराए गए हार की कीमत 7 लाख रुपये के आसपास है। यह घटना कथित तौर पर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 17 नवंबर को सामने आई थी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 नवंबर 2022 19:24 IST
ख़ास बातें
  • हरे रंग की साड़ी पहने महिला ने की वारदात
  • कुछ ही सेकंडों में जूलरी को चुरा लिया
  • फ‍िर मौका पाकर वहां से निकल भी गई

Viral Video : वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हरे रंग की साड़ी पहने हुए और काला चश्‍मा लगाए हुए बुजुर्ग महिला शॉप में गहनों को परख रही है।

आजकल किसी पर भरोसा नहीं किया जा सकता…यह बात एक वीडियो पर सटीक बैठती है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो बताता है कि कैसे एक बुजुर्ग महिला ने जूलरी शॉप से नेकलेस चुरा लिया। महिला ने इतने शातिर तरीके से नेकलेस पर हाथ साफ किया कि जूलरी शॉप पर मौजूद दुकानदार, स्‍टाफ और अन्‍य ग्राहकों को भनक तक नहीं लगी। यह वीडियो उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का बताया जा रहा है। लोग इस बात से हैरान हैं कि कैसे कुछ ही सेकंडों में महिला ने नेकलेस चुरा लिया।    

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चुराए गए हार की कीमत 7 लाख रुपये के आसपास है। यह घटना कथित तौर पर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 17 नवंबर को सामने आई थी। बताया जाता है कि महिला बलदेव प्लाजा में स्थित बेचू लाल सर्राफ प्राइवेट लिमिटेड के यहां गई थी। 
Advertisement

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हरे रंग की साड़ी पहने हुए और काला चश्‍मा लगाए हुए बुजुर्ग महिला शॉप में गहनों को परख रही है। वहां स्‍टाफ के अलावा अन्‍य ग्राहक भी हैं। महिला के सामने नेकलेस के 2 सेट हैं। वह मौका पाकर एक सेट को बंद करती है और दूसरा सेट उसके उपर खोल कर रख देती है। उसके बाद दोनों सेट को अपनी गोद में रखती है और बंद किए गए सेट को अपनी साड़ी के पल्‍लू से ढक कर छुपा लेती है। फ‍िर दूसरे सेट को सामने मेज पर रखकर जूलरी के बारे में पूछने लग जाती है। 
 
इस दौरान वह जूलर्स के स्‍टाफ से बात करती रहती है और नेकलेस का पूरा सेट अपनी साड़ी के सहारे छुपा लेती है। महिला बार-बार अपने पल्‍लू को सेट करती है, ताकि छुपाए गए सेट पर किसी की नजर ना पड़े। फ‍िर वह अपना पर्स उठाती है और उसके सहारे खड़ी हो जाती है। वह जूलर स्‍टाफ से कुछ बोलती है और वहां से निकल पड़ती है। हैरान करने वाली बात है कि महिला की इस चोरी की भनक वहां मौजूद किसी शख्‍स को नहीं लगी। 
Advertisement

पूरी घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला ने जिस नेकलेस पर हाथ साफ किया, उसकी कीमत करीब 7 लाख रुपये थी। यह मामला पुलिस तक पहुंचा है और जांच जारी है। हालांकि अभी तक बुजुर्ग चोर का कुछ पता नहीं चल पाया है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.