Utter Pradesh सरकार YouTubers को देगी Rs 8 लाख, रील बनाने वालों को Rs 5 लाख, क्‍या है UP Digital Media Policy 2024?

UP Digital Media Policy 2024 : सोशल मीडिया पर यूपी सरकार की योजनाओं को प्रमोट करके यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इन्‍फ्लुएंसर्स हर महीने 8 लाख रुपये तक कमाई कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by अंकित शर्मा, अपडेटेड: 28 अगस्त 2024 14:14 IST
ख़ास बातें
  • यूपी डिजिटल मीडिया पॉलिसी 2024 का ऐलान
  • यूट्यूबर्स और इन्‍फ्लुएंसर्स को होगा फायदा
  • हर महीने कर पाएंगे 8 लाख रुपये तक कमाई

UP Digital Media Policy 2024 में इन्फ्लुएंसर्स की 4 कैटिगरी बनाई गई हैं।

UP Digital Media Policy 2024 : उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी डिजिटल मीडिया नीति 2024 का ऐलान किया है। पॉलिसी से यूपी के उन यूट्यूबर्स और फेसबुक-इंस्‍टा पर अकाउंट रखने वाले यूजर्स को फायदा मिलेगा, जिनके पास ढेर सारे फॉलोअर्स हैं और जनता के बीच उनकी पहुंच है। पॉलिसी के अनुसार, सोशल मीडिया पर यूपी सरकार की योजनाओं और पॉलिसीज को प्रमोट करके यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इन्‍फ्लुएंसर्स हर महीने 8 लाख रुपये तक कमाई कर सकते हैं। 
 

Influencers की 4 कैटिगरी 

UP Digital Media Policy 2024 में इन्फ्लुएंसर्स की 4 कैटिगरी बनाई गई हैं, जिनके आधार पर उन्‍हें पेमेंट किया जाएगा। यह पेमेंट 2 लाख रुपये से 8 लाख रुपये तक हर महीने होगा। 
Advertisement
 

क्‍या करना होगा influencers को? 

पॉलिसी कहती है कि एजेंसी या इन्फ्लुएंसर्स को सरकार की पॉलिसी और उपलब्धियों पर कंटेंट बनाना होगा, जोकि वीडियो, ट्वीट, पोस्ट और रील्स के रूप में होगा। इसके बाद सरकार इन्‍फ्लुएंसर्स को पैसे देगी। 
 

किसको मिलेगा कितना पैसा? 

Influencers को मिलने वाला पैसा उनके फॉलोअर्स की संख्‍या के आधार पर होगा। एक्‍स, इंस्‍टाग्राम और फेसबुक पर फॉलोअर्स रखने वाले हर महीने 2 लाख, 3 लाख, 4 लाख और 5 लाख रुपये पा सकते हैं। यूट्यूब पर भी 4 कैटिगरी हैं। इसके तहत 4 लाख, 6 लाख, 7 लाख और 8 रुपये की पेमेंट की जाएगी। 
 

क्‍या कहना है सरकार का? 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय प्रसाद ने एक बयान में कहा कि इसका फायदा देश-विदेश में रह रहे यूपी के लोगों को मिलेगा। पॉलिसी का फायदा उठाने के लिए एजेंसी या इन्‍फ्लुएंसर्स को सरकार के पास रजिस्‍टर करना होगा। उसके बाद उन्‍हें ऐड जारी किए जाएंगे। 
Advertisement
 

कुछ बंदिशें भी हैं…

पॉलिसी के तहत अभद्र, अश्‍लील और देश विरोधी कंटेंट प्रसारित किया गया तो  इन्फ्लुएंसर और एजेंसी पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। इसमें उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  4. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  8. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
#ताज़ा ख़बरें
  1. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  3. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  5. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  7. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  8. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  9. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  10. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.