Naatu Naatu Dance Video Viral: फिल्म RRR के 'नाटू-नाटू' गाने पर यूक्रेन के सैनिकों का डांस हो गया वायरल! देखें वीडियो

वीडियो को Jane Fedotova ने ट्विटर पर शेयर किया है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 जून 2023 21:27 IST
ख़ास बातें
  • Naatu-Naatu गाना अभी तक लोगों से सिर चढ़कर बोल रहा है।
  • इस वायरल वीडियो को अब तक 6 लाख से ज्यादा यूजर्स ने देखा है।
  • 95वें अकादमी अवॉर्ड में बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर भी किया है नाम।

Photo Credit: Twitter

साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म RRR का नाटू-नाटू गाना (Naatu-Naatu Song) अभी तक लोगों से सिर चढ़कर बोल रहा है। अब यह गाना यूक्रेन की वजह से चर्चा में आ गया है। दरअसल यूक्रेन में सैनिकों का नाटू-नाटू गाने पर एक डांस वीडियो (Naatu Naatu Dance Video) वायरल हो रहा है। वीडियो में सैनिक इस गाने पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स इसे बहुत पसंद कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि ये सैनिक इस गाने पर क्यों नाच रहे हैं, जबकि यूक्रेन में युद्ध के चलते हालात बहुत अच्छे नहीं हैं। 

आरआरआर फिल्म (RRR Film) का नाटू-नाटू गाना एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। सुपरहिट फिल्म का ये सुपरहिट गाना अब यूक्रेन के सैनिकों के डांस के कारण सुर्खियों में है। ऑस्कर में गाने के चलते विनर रही RRR के इस सॉन्ग की शूटिंग यूक्रेन में की गई थी। सॉन्ग को यूक्रेन के प्रेसिडेंट के अधिकारिक निवास मरिंस्की पैलेस में फिल्माया गया था। उस वक्त तक यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध शुरू नहीं हुआ था। अब इस सॉन्ग पर यूक्रेन के सैनिक डांस करते नजर आ रहे हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Twitter पर तेजी से वायरल हो रहा है। देखें- 

वीडियो को Jane Fedotova ने ट्विटर पर शेयर किया है। यह 2 मिनट का वीडियो है। दरअसल माइकोलेव में सैनिकों ने पूरे गाने को ही रीक्रिएट किया है जो कि राम चरण और जूनियर एनटीआर पर फिल्माया गया था। वीडियो में सैनिक रूस के आक्रमण के खिलाफ नाचते नजर आ रहे हैं। यह ठीक वैसा ही है जैसा फिल्म में दोनों एक्टर ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ परफॉर्म कर रहे हैं। 'RRR' की ऑफिशियल टीम ने भी इस गाने की वायरल क्लिप को री-ट्वीट किया है।  

नाटू नाटू वायरल वीडियो (Naatu Naatu Viral Video) को अब तक 6 लाख से ज्यादा यूजर्स ने देखा है। इसे 6 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वीडियो पर जमकर कमेंट्स किए जा रहे हैं जिसमें पता चलता है कि गाने के इस रीक्रिएटिड वर्जन को कितना पसंद किया जा रहा है। RRR के इस मशहूर गाने ने 95वें अकादमी अवॉर्ड में बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर अपने नाम किया था। इस गाने को एमएम कीरावणी ने बनाया है। इसके बोल चंद्रबोस ने लिखे हैं और इसे आवाज राहुल और काल भैरव ने दी है। बताया जाता है कि इसकी शूटिंग 20 दिन में पूरी हुई थी। मार्च 2022 में रिलीज के बाद से ही यह गाना काफी पॉपुलर हो गया था। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी आया WhatsApp Plus, पैसों में मिलेंगे कई एक्स्ट्रा फीचर्स!
  2. Flipkart SASA LELE Sale: 15 हजार रुपये में खरीदें ये बेस्ट स्मार्टफोन, जबरदस्त गिरी कीमत
  3. 8 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Nothing का 50MP कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिनभर स्क्रीन देखने से आंखें दुखती हैं? Xiaomi का नया स्मार्ट Eye Mask देगा मसाज, जानें कीमत
  2. Huawei की 10,000mAh से ज्यादा कैपेसिटी की बैटरी के साथ स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  3. SanDisk Crayola USB Type-C Flash Drive लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Tecno Camon Slim में हो सकती है 7,000mAh की बैटरी, US FCC पर लिस्टिंग
  5. Flipkart SASA LELE Sale: 15 हजार रुपये में खरीदें ये बेस्ट स्मार्टफोन, जबरदस्त गिरी कीमत
  6. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा 
  7. Airtel vs Jio: जानें किसका 365 दिनों वाला प्लान है बेस्ट, अनलिमिटेड 5G डाटा और कॉलिंग के साथ जबरदस्त फायदे
  8. Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी आया WhatsApp Plus, पैसों में मिलेंगे कई एक्स्ट्रा फीचर्स!
  9. कांच से लेकर पालतू जानवरों के मैट तक पहचानेंगे DJI के नए रोबोट वैक्यूम क्लीनर, इस कीमत पर हुए लॉन्च
  10. Airtel Black हुआ 'One Airtel'! एक बिल में मोबाइल कनेक्शन, Wi-Fi और DTH, यहां जानें सब कुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.