ट्विटर ठप, यूज़र को हो रही है परेशानी

ऐसा लगता है कि माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर काम नहीं कर रही। दुनिया भर में कई यूज़र सहित गैज़ेट्स 360 स्टाफ को भी सोशल नेटवर्किंग साइट पर ट्वीट पोस्ट करने में परेशानी हो रही है। यह समस्या ट्विटर के वेब इंटरफेस, मोबाइल वेबसाइट, ट्वीटडेक और एंड्रॉयड व आईओएस ऐप में आ रही है। इसके अलावा थर्ड पार्टी ऐप ट्वीटबॉट भी इससे प्रभावित हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 मई 2017 11:18 IST
ऐसा लगता है कि माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर काम नहीं कर रही। दुनिया भर में कई यूज़र सहित गैज़ेट्स 360 स्टाफ को भी सोशल नेटवर्किंग साइट पर ट्वीट पोस्ट करने में परेशानी हो रही है। यह समस्या ट्विटर के वेब इंटरफेस, मोबाइल वेबसाइट, ट्वीटडेक और एंड्रॉयड व आईओएस ऐप में आ रही है। इसके अलावा थर्ड पार्टी ऐप ट्वीटबॉट भी इससे प्रभावित हैं।

वेबसाइट या ऐप पर किसी ट्टीट को पोस्ट करने की कोशिश करते समय, ट्विटर यूज़र को कई तरह के मैसेज मिल रहे हैं। इनमें 'इंटरनेट सर्वर एरर', 'सॉरी, वी डिड समथिंग रॉंग' और 'ट्वीट नॉट सेंट' जैसे मैसेज शामिल हैं। इसके अलावा, 'हम क्षमा चाहते हैं, हम आपके ट्वीट को पोस्ट नहीं कर सके। क्या आप बाद में कोशिश या ट्वीट को ड्राफ्ट में रखना चाहेंगे?'
Advertisement

इसके अलावा वेब इंटरफेस पर कई टैब का इस्तेमाल कर रहे लोगों को भी इस समस्या से जुड़ा एक मैसेज दिख रहा है। इस मैसेज में लिखा है, ''तकनीकी रूप से कुछ गलत है। देखने के लिए धन्यवाद- हम इसे सुलझा रहे हैं और जल्द ही सब कुछ वापस सामान्य होगा। ''

क्राउडसोर्सिंग आधारित डाउनटाइम ट्रैकिंग वेबसाइट डाउन डिटेक्टर ने भारतीय समयानुसार सुबह 10.30 बजे बड़ी समस्या की रिपोर्ट दी। लाइव आउटेज मैप के मुताबिक, ट्विटर में यह समस्या  अमेरिका, भारत, यूरोप और जापान समेत दुनिया के कई हिस्सों में आ रही है।
Advertisement

ट्विटर वेबसाइट यूज़र के द्वारा ही 70 प्रतिशत समस्या की जानकारी दी गई है, जबकि 21 प्रतिशत शिकायतें एंड्रॉयड ऐप यूज़र और 8 प्रतिशत आईपैड ऐप यूज़र द्वारा मिली है। डाउन डिटेक्टर ने यह रिपोर्ट दी।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Twitter, Social, Apps, TweetBot

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.