सोशल मीडिया पर ब्रेकिंग न्यूज के लिए ट्विटर पहली पसंदः सर्वे

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 3 सितंबर 2015 19:04 IST
ब्रेकिंग न्यूज के मामले में माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर सबसे प्रमुख सोशल मीडिया मंच है। एक नए ऑनलाइन सर्वे में 4,700 सोशल मीडिया यूज़र ने माना की कि ब्रेकिंग न्यूज के मामले में ट्विटर ही उनकी पहली पसंद है।

सामान्यत: 10 में से नौ ट्विटर यूज़र ने कहा कि वे समाचारों से खुद को अवगत रखने के लिए ट्विटर पर सक्रिय रहते हैं और उनमें से भी ज्यादातर लोग (लगभग 74 फीसदी) प्रतिदिन के हिसाब से ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं।
Advertisement

अमेरिकन प्रेस इंस्टीट्यूट एवं ट्विटर द्वारा डीबी5 नामक शोध कंपनी की मदद से किए गए सर्वेक्षण में किए गए खुलासे के मुताबिक, "समान संख्या में सोशल मीडिया यूज़र ने यह स्वीकार किया कि वे ब्रेकिंग न्यूज की जानकारी और खुद को सतर्क रखने के लिए ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं।"

देखा गया है कि सभी प्रकार के सोशल मीडिया यूज़र में से ट्विटर यूज़र सबसे ज्यादा खबरों और समाचारों के प्रति जागरूक रहने वाले उपभोक्ता हैं।
Advertisement

सर्वे में खुलासा हुआ, "ताजा समाचारों और खबरों से खुद को अवगत रखना सचमुच सोशल मीडिया पर की जाने वाली गतिविधियों में सबसे प्रमुख है।"
Advertisement

यह भी देखा गया कि दूसरे सोशल मीडिया मंचों के उपभोक्ताओं की तुलना में ट्विटर उपभोक्ताओं की आबादी युवा है। ट्विटर पर उपभोक्ताओं का तीन-चौथाई हिस्सा पत्रकारों, लेखकों और टिप्पणीकारों का है (लगभग 73 फीसदी) जबकि दो-तिहाई के करीब आबादी संस्थागत खातों की है (लगभग 62 फीसदी)।

शोध में यह भी खुलासा हुआ है कि 82 फीसदी ट्विटर उपभोक्ता मोबाइल फोन और ऐसे ही सुविधाजनक उपकरणों के माध्यम से ट्विटर पर सक्रिय रहते हैं।
Advertisement

यह शोध ऐसे समय में प्रकाश में आया है, जब ट्विटर समाचारों और प्रकाशकों एवं लेखकों की नीतियों के क्षेत्र में तेजी से अपनी पैठ बना रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  2. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  3. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  7. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  9. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  10. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.