ट्विटर ने ट्वीट के 140 अक्षरों की सीमा में ढील देने की घोषणा की

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 मई 2016 10:35 IST
प्रमुख सोशल मीडिया वेबसाइट ट्विटर ने बुधवार को ट्वीट (संदेशों) के लिए 140 अक्षर की सीमा में ढील देने की घोषणा की। ट्विटर पर 140 अक्षरों में पोस्ट की जाने वाली तस्वीरों और लिंक की गिनती नहीं होगी।

कंपनी का कहना है कि उपयोक्ता ट्वीट में लिंक, अटैचमेंट व अन्य फीचर का इस्तेमाल कर सकेंगे। ट्विटर द्वारा लिंक को ऑटोमैटिकली छोटा करने के बावजूद यह करीब 23 अक्षर की जगह लेता है।

ट्विटर के प्रोडक्ट मैनेजर टॉड शैरमन ने एक बयान में कहा, ''पिछले एक दशक में 140 अक्षरों के साधारण ट्वीट में कई रोचक फीचर जैसे तस्वीरें, वीडियो, हैशटैग, वीडियो और दूसरी चीजें शामिल हुई हैं। अब, आप एक ट्वीट में कई सारी चीजों का इस्तेमाल पहले से कर रहे हैं, लेकिन हम चाहते हैं कि आपके पास पहले से और ज्यादा कर सकें। आने वाले महीनों में हम ट्वीट को और ज्यादा आसान बनाएंगे और 140 अक्षरों के ट्वीट में आप अपनी बात ज्यादा बेहतर से कह पाएंगे। ''
 
कंपनी ने यह कदम अपना यूजर बेस बढ़ाने के प्रयासों के तहत उठाया है। शेरमन ने कहा कि ट्वीट के जवाब में नाम और मीडिया अटैचमेंट जैसे तस्वीरें, वीडियो और पोल अब 140 अक्षर में नहीं गिने जाएंगे।
Advertisement

इस साल की शुरुआत में खबर आई थी कि ट्विटर पर अक्षरों की संख्या 140 से बढ़कर 10,000 तक हो सकती है। ट्विटर द्वारा 140 अक्षरों में लिंक व तस्वीरों की गिनती ना करने से निश्चित तौर पर यूजर अपनी पोस्ट में पहले से ज्यादा मीडिया (तस्वीरें, लिंक) पोस्ट कर पाएंगे। 2006 में ट्विटर के लॉन्च के साथ ही यूजर को 140 अक्षरों की सीमित संख्या में अपनी बात कहनी होती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Jack Dorsey, Social, Tweet, Twitter

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  2. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  3. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  4. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  6. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  7. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  8. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  9. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  10. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.