Twitter ने भारत में 25 लाख से ज्यादा अकाउंट किए बैन, जानें वजह

मिलीं शिकायतों में से 83 हैरासमेंट के लिए थीं, जबकि एडल्ट कंटेंट से संबंधित शिकायतों की संख्या 43 थी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 जून 2023 18:42 IST
ख़ास बातें
  • प्लेटफॉर्म ने 26 मार्च से 25 अप्रैल के बीच में बैन किए अकाउंट
  • इन अकाउंट्स की संख्या 25,51,623 बताई गई है
  • मिलीं शिकायतों में से 83 हैरासमेंट के लिए थीं

Twitter ने मासिक रिपोर्ट में बैन किए गए अकाउंट्स की जानकारी दी है।

Twitter ने भारत में 25 लाख से ज्यादा अकाउंट्स को बैन कर दिया है। ये अकाउंट 26 मार्च 2023 से लेकर 25 अप्रैल 2023 के बीच में बैन किए गए हैं। कंपनी ने कहा है कि इन अकाउंट्स को बाल यौन शोषण, बिना सहमति की नग्नता को बढ़ावा देने के चलते बैन किया गया है। ट्विटर ने अपनी मासिक रिपोर्ट में इन आंकड़ों की जानकारी दी है। कंपनी नए आईटी नियमों के तहत अपनी रिपोर्ट पेश करती है जिसमें प्लेटफॉर्म द्वारा की कार्रवाई के बारे में बताया जाता है। 

माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter ने अपनी लेटेस्ट ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट जारी की है। प्लेटफॉर्म ने 26 मार्च से 25 अप्रैल तक बड़ी संख्या में भारतीय अकाउंट्स को बैन किया है। इन अकाउंट्स की संख्या 25,51,623 बताई गई है। इसके अलावा 2,249 ऐसे अकाउंट बैन किए गए हैं जो प्लेटफॉर्म पर आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे थे। Twitter ने मासिक रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी। यानि कि बैन किए गए अकाउंट्स की कुल संख्या 25 लाख 53 हजार 881 हो जाती है। कंपनी ने बताया कि यूजर्स की ओर से उसे 158 शिकायतें मिलीं। 

मिलीं शिकायतों में से 83 हैरासमेंट के लिए थीं, जबकि एडल्ट कंटेंट से संबंधित शिकायतों की संख्या 43 थी। वहीं भड़काऊ भाषण के लिए कंपनी को 19 शिकायतें मिलीं, जबकि मानहानि के संबंध में 12 शिकायतें प्राप्त हुईं। एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, Twitter ने ग्लोबल लेवल पर कंटेंट ब्लॉक करने की प्राप्त हुईं कुल रिक्वेस्ट में से 83 प्रतिशत को अप्रूव किया। 

नए IT नियम 2021 के अनुसार, 50 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर रखने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को अपनी मासिक कम्पलायंस रिपोर्ट पेश करनी होगी। इस रिपोर्ट में प्लेटफॉर्म को ब्यौर देना होगा कि यूजर्स की सुरक्षा को बनाए रखने और प्लेटफॉर्म को साफ-सुथरे रूप से चलाने के लिए कंपनी ने क्या एक्शन लिया, कितनी शिकायतें मिलीं, और कितनी शिकायतों पर कार्रवाई की गई। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  4. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  5. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  6. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  7. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  9. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  10. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.