अब फेसबुक व ट्विटर पर ऑर्डर कीजिए पिज़्ज़ा हट से पिज़्ज़ा

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 15 जुलाई 2016 09:54 IST
अमेरिकी रेस्तरां सीरीज़ पिज्जा हट ने पिज्जा और अन्य खाद्य उत्पादों का ऑर्डर करने के लिए एक नए सोशल मंच 'चैटबोट' की घोषणा की है। यहां ग्राहक सोशल मीडिया साइट फेसबुक और ट्विटर पर बातचीत के माध्यम से पिज़्ज़ा और दूसरी चीजों का ऑर्डर दे सकते हैं। यह सुविधा अगस्त महीने से सभी पिज्जा हट सोशल अकाउंट पर उपलब्ध होगी, जिसकी शुरुआत सान फ्रांसिस्को में 2016 वेंचरबीट मोबाइलवीट कान्फ्रेंस में मुख्य डिजिटल अधिकारी बॉरन कॉसर्स ने एक डेमो से की थी।

बॉपन ने कहा, "पिज्जा हट के लिए ऑर्डर लेने वाला यह नया मंच ग्राहकों तक अपने पसंदीदा भोजन की पहुंच को आसान बनाने का एक और उदाहरण है।"

इस सुविधा के लिए पिज्जा हट ने तकनीक कंपनी कनवर्सेबल के साथ भागीदारी की है।

कंपनी ने बताया, "इस सेवा के माध्यम से ग्राहक किसी भी अमेरिकी पिज्जा हट स्टोर के फेसबुक व ट्विटर खातों पर बात करते हुए अपने पसंदीदा और बुक किए गए ऑर्डर को दोबारा ऑर्डर करने में सक्षम हैं। इसके साथ ही ग्राहक इस सुविधा के तहत अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब और नवीनतम सौदों और छूट की जानकारी भी हासिल कर सकते हैं।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Bots, Facebook Bots, Pizza Hut, Social
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!
  2. Motorola Edge 70 Neo मिलेगा फ्री! कंपनी दे रही मौका, ऐसे करें ऑफर क्लेम
  3. Infinix Smart Power 5G के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, अफोर्डेबल हो सकता है प्राइस
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Pad Go 2r जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकते हैं AI फीचर्स
  2. Infinix Smart Power 5G के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, अफोर्डेबल हो सकता है प्राइस
  3. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन की बिक्री 16 प्रतिशत घटी, iPhone की डिमांड में बढ़ोतरी
  4. OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला अपकमिंग स्मार्टफोन लीक!
  5. Oppo Reno 17 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!
  7. Xiaomi का धमाकेदार 150W साउंड वाला स्पीकर लॉन्च, 9,800mAh बैटरी, IP68 रेटिंग, 28 घंटे की बैटरी!
  8. Vivo X500s में हो सकता है कस्टम MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. आपका WhatsApp भी हैकर्स के निशाने पर? सरकार ने बताया किन वर्जन में है खतरा, तुरंत करें चेक
  10. JBL के नए Tune Buds 3 में दिखेंगे अंदर के पुर्जे, ANC और 48 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ हुए लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.