16 साल से कम बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन की मांग, इस टेक दिग्गज ने बताया ये क्यों है जरूरी

Pinterest CEO Bill Ready ने 16 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए सोशल मीडिया बैन की मांग की है, जिससे ग्लोबल लेवल पर नई बहस शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 मार्च 2026 12:43 IST
ख़ास बातें
  • Pinterest CEO ने 16 साल से कम यूजर्स के लिए बैन की मांग की
  • रिसर्च में युवाओं में डिप्रेशन और एंग्जायटी बढ़ने का दावा
  • कई देशों में सोशल मीडिया बैन को लेकर नियम लागू या प्रस्तावित

Pinterest CEO Bill Ready ने बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन की मांग उठाई

Photo Credit: Unsplash/ dlxmedia.hu

Pinterest के CEO Bill Ready ने सोशल मीडिया को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक गेस्ट आर्टिकल में सरकारों से अपील की है कि 16 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाया जाना चाहिए। उनका कहना है कि आज के बच्चे बिना किसी फिल्टर के सोशल मीडिया एक्सेस कर रहे हैं, जो उनके मानसिक स्वास्थ्य पर असर डाल रहा है। Ready के मुताबिक यह “इतिहास का सबसे बड़ा सोशल एक्सपेरिमेंट” बन चुका है, जहां बच्चों पर इसके लंबे समय के प्रभाव साफ दिखाई देने लगे हैं।

Time में लिखे अपने आर्टिकल में Ready ने कहा कि रिसर्च के अनुसार युवाओं में डिप्रेशन, एंग्जायटी और कम ध्यान केंद्रित करने जैसी समस्याएं बढ़ी हैं। उन्होंने यह भी माना कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने शुरुआत में इन इफेक्ट्स को लेकर पर्याप्त सोच-विचार नहीं किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सोशल मीडिया बैन की तारीफ करते हुए कहा कि अगर टेक कंपनियां बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता नहीं देतीं, तो बाकी देशों को भी ऐसे कदम उठाने चाहिए।

Ready ने तंबाकू और शराब इंडस्ट्री का उदाहरण देते हुए कहा कि इन सेक्टर्स में सख्त नियम और गाइडलाइन्स होती हैं, जो लोगों की जिंदगी सुधारने और बचाने में मदद करती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि Pinterest ने 16 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए सोशल फीचर्स सीमित करके Gen Z यूजर्स के साथ अच्छा बैलेंस बनाया है।

उन्होंने टेक इंडस्ट्री पर निशाना साधते हुए कहा कि जब कंपनियां पब्लिक इंटरेस्ट में कदम उठाने से बचती हैं, तो वे 20वीं सदी की तंबाकू कंपनियों जैसी लगती हैं, जिन्हें बाद में कानूनी दबाव में बदलाव करना पड़ा।

दुनिया के कई देशों में इस तरह के नियमों पर काम चल रहा है। ऑस्ट्रेलिया के अलावा मलेशिया, स्पेन और इंडोनेशिया भी सोशल मीडिया बैन की घोषणा कर चुके हैं। फ्रांस में 15 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए बैन को मंजूरी मिल चुकी है, जबकि जर्मनी में भी इस तरह के कदम का समर्थन किया गया है। अमेरिका के अलग-अलग राज्यों में भी नाबालिगों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को सीमित करने के तरीके तलाशे जा रहे हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.