Bluesky क्या है? Elon Musk के X (पहले Twitter) को छोड़ Bluesky पर शिफ्ट हो रहे लाखों यूजर!

Elon Musk के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) को बहुत से यूजर्स ने अलविदा कह दिया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 नवंबर 2024 19:23 IST
ख़ास बातें
  • Bluesky के पास इस वक्त 17 करोड़ के लगभग यूजर्स हैं।
  • Bluesky के फाउंडर Jack Dorsey हैं।
  • Bluesky के CEO अब Jay Graber हैं।

Elon Musk के X को छोड़कर लोग Bluesky सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट हो रहे हैं।

अमेरिका में हुए चुनाव ने दुनियाभर में हलचल मचा दी है। चुनाव के नतीजों के बाद कई तरह के प्रभाव सामने आने लगे हैं। अमेरिका में एक बार फिर से डोनाल्ड ट्रम्प की वापसी हुई है। ट्रम्प के सत्ता में आने के बाद Elon Musk भी चर्चा में आ गए। डोनाल्ड ट्रम्प और एलन मस्क की जुगलबंदी को लेकर तरह-तरह के कयास लगने शुरू हो गए। इसी बीच एक और रोचक घटना सामने आई है। एलन मस्क के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) को बहुत से लोग छोड़कर जा जा रहे हैं और नए विकल्प Bluesky पर शिफ्ट हो रहे हैं। 

Elon Musk के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) को बहुत से यूजर्स ने अलविदा कह दिया है। X को छोड़कर लोग Bluesky सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट हो रहे हैं। Bluesky को X का प्रतिद्वंदी माना जाता है। दरअसल Bluesky में मिलते जुलते कलर स्कीम और लोगो इस्तेमाल किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार Bluesky पर हर दिन 10 लाख के लगभग नए यूजर्स जुड़ रहे हैं जो कि काफी चौंकाने वाला आंकड़ा है। 

Bluesky क्या है, कैसे काम करता है?
Bluesky के पास इस वक्त 17 करोड़ के लगभग यूजर्स हैं। यह संख्या लगातार, और तेजी से बढ़ती जा रही है। लेकिन असल में Bluesky क्या है, और यूजर्स क्यों इसे X के विकल्प के रूप में चुन रहे हैं? Bluesky सोशल मीडिया X के जैसे ही फीचर्स उपलब्ध करवाता है जिसमें सर्च, नोटिफिकेशन, और री-पोस्टिंग आदि शामिल हैं। लेकिन यह अपने डीसेंट्रलाइज्ड डिजाइन के कारण X से अलग दिखाई देता है। 

इसका सेटअप ऐसा है कि यह यूजर्स को उनका डेटा कंपनी के कंट्रोल से बाहर रखने का विकल्प देता है। यूजर्स अधिकतर स्टैंडर्ड यूजरनेम ".bsky.social" को चुनते हैं लेकिन यह प्लेटफॉर्म कस्टम डोमेन भी क्रिएट कर सकता है जिससे यूजर को और ज्यादा पर्सनलाइजेशन मिलती है। 
Advertisement

Bluesky में क्यों शिफ्ट हो रहे हैं यूजर्स?
दरअसल अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प की जीत के बाद वहां का जन समुदाय राजनीतिक रूप से बंट गया। इसका असर दुनियाभर में देखा गया। Elon Musk भी डोनाल्ड ट्रम्प के सपोर्टर माने जाते हैं। प्रशासन में मस्क की प्रत्याशित भागीदारी ने बहुत से यूजर्स को विकल्प तलाशने पर मजबूर कर दिया। वहीं, The Guardian जैसी संस्थाओं ने इसके पीछे और भी कारण होने की बात कही। कहा गया कि यह एक टॉक्सिक प्लेटफॉर्म है इसलिए लोग अब इसे छोड़ रहे हैं। 
Advertisement

Bluesky के मालिक कौन हैं? 
Bluesky के फाउंडर Jack Dorsey हैं। Jack Dorsey दरअसल Twitter के पूर्व हेड रह चुके हैं। उन्होंने Bluesky की शुरुआत की थी। लेकिन मई 2024 में जैक डॉर्सी ने बोर्ड से खुद को अलग कर लिया। फिर सितंबर में उन्होंने अपना अकाउंट भी डिलीट कर दिया। Bluesky के CEO अब Jay Graber हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
  2. 12 हजार सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा वाला Oppo फोन! यहां आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  2. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
  3. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
  4. Apple Pay ने रुलाया, हजारों यूजर्स का फूटा गुस्सा
  5. Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
  6. HMD Pulse 2 सीरीज के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस होंगे फोन!
  7. 12 हजार सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा वाला Oppo फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. देश में FASTag यूजर्स की संख्या 6.20 करोड़ से ज्यादा, बैरियर-फ्री टोलिंग के लॉन्च की तैयारी
  9. Redmi K100 Pro Max में मिलेगा 6.9 इंच OLED डिस्प्ले, अगले महीने होगा लॉन्च
  10. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, मिल सकता है 3D कर्व्ड डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.