Instagram मैसेज नहीं रहेंगे प्राइवेट! Meta हटाने जा रही सिक्योरिटी फीचर, नोट कर लें डेट

Instagram पर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन सिक्योरिटी को दिसंबर 2023 में शुरू किया गया था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 मार्च 2026 14:39 IST
ख़ास बातें
  • मई 2026 से इस फीचर को हटाने जा रही है कंपनी।
  • मैसेज से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन खत्म हो जाएगा।
  • इन्हें मेटा भी पढ़ सकेगा।

Instagram से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन (E2EE) मैसेज फीचर खत्म होने जा रहा है।

Photo Credit: Freepik

Instagram के मैसेज अब प्राइवेट नहीं रहेंगे! जी हां, Instagram से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन (E2EE) मैसेज फीचर खत्म होने जा रहा है। Meta ने घोषणा की है कि वह मई 2026 से इस फीचर को हटाने जा रही है। इसके बाद आपके इंस्टाग्राम के डायरेक्ट मैसेज यानी DMs फिर प्राइवेट नहीं रहेंगे यानी मैसेज से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन खत्म हो जाएगा। ये मैसेज Meta भी पढ़ सकती है। क्या होंगे इस बदलाव के मायने, आइए जानते हैं विस्तार से। 

Meta ने अपने पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन फीचर हटाने की घोषणा की है। कंपनी ने कहा है कि 8 मई 2026 से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन (E2EE) फीचर बंद हो जाएगा जिसके बाद मैसेज एन्क्रिप्टेड फॉर्म में नहीं भेजे जाएंगे। इन्हें मेटा भी पढ़ सकेगा। एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन एक ऐसा सिक्योरिटी सिस्टम है जिसमें मैसेज को केवल भेजने वाला यानी सेंडर और प्राप्त करने वाला यानी रिसीवर ही पढ़ सकता है। 

इस सिक्योरिटी फीचर का फायदा यह होता है कि प्लेटफॉर्म स्वयं भी मैसेजेज को पढ़ नहीं पाता है और ये पूरी तरह से प्राइवेट रहते हैं। Instagram पर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन सिक्योरिटी को दिसंबर 2023 में शुरू किया गया था। 

क्यों हट रहा फीचर

कंपनी का कहना है कि यूजर्स इस फीचर को अपना नहीं पाए। बहुत थोड़े यूजर्स ने इसे सराहा है। ऐसे यूजर्स की संख्या बहुत कम है जो एंड टू एंड एन्क्रिप्शन फीचर का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए कंपनी अब इसे बंद करने जा रही है। 

यूजर्स पर क्या होगा असर

एंड टू एंड एन्क्रिप्शन फीचर हट जाने से मैसेज प्राइवेट नहीं रह जाएंगे। मेटा इन्हें तकनीकी रूप से पढ़ सकेगा और कथित तौर पर किसी तरह की रिसर्च आदि के लिए इस्तेमाल कर सकेगा। इंस्टाग्राम के अनुसार, जिन यूजर्स ने एन्क्रिप्टेड वार्तालाप किया है, उन्हें ऐप में सूचनाएं प्राप्त होंगी और उन्हें समय सीमा से पहले उन मैसेज या मीडिया को डाउनलोड करने की सलाह दी जाएगी जिन्हें वे रखना चाहते हैं। मेटा पहले से ही  WhatsApp पर डिफ़ॉल्ट रूप से एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग की सुविधा प्रदान करता है।
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  2. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  4. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  9. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  10. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.