'Kantara' फिल्म के एक्टर का Twitter अकाउंट सस्पेंड, जानें वजह

कुमार को कांतारा फिल्म से पहले पॉपुलर वेब सीरीज़ "द फैमिली मैन" और "शी" में भी देखा जा चुका है और इनमें उनकी एक्टिंग की सराहना भी की गई थी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 जनवरी 2023 21:43 IST
ख़ास बातें
  • किशोर कुमार जी का Twitter अकाउंट निलंबित कर दिया गया है
  • कांतारा से पहले पॉपुलर वेब सीरीज़ "द फैमिली मैन" में कर चुके हैं काम
  • कुमार मुखर होने और बेबाकी से अपने विचार साझा करने के लिए जाने जाते हैं

Kishore Kumat G इससे पहले The Family Man वेब सीरीज के पहले पार्ट में काम कर चुके हैं

Kantara फिल्म ने बीचे साल अपने रिलीज के बाद से ही खूब धमाल मचाया हो। फिल्म ने जबरदस्त कमाई की, जिसका श्रेय डायरेक्शन, बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ-साथ फिल्म के किरदारों को निभाने वाले सभी अभिनेताओं को जाता है, जिनमें से एक किशोर कुमार जी भी थे। अब, खबर है कि Twitter ने अपने नियमों का उल्लंघन करने के लिए किशोर कुमार जी के अकाउंट को सस्पेंड कर दिया है। 

समाचार एजेंसी PTI (via NDTV) के अनुसार, Kantara फिल्म में फॉरेस्ट ऑफिसर का किरदार निभाने वाले किशोर कुमार जी का Twitter अकाउंट निलंबित कर दिया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का कहना है कि इस अकाउंट ने कंपनी के नियमों का उल्लंघन किया था।

Kishore Kumar G का ट्विटर हैंडल @actorkishore था, जिसमें अब (अनुवादित) "अकाउंट निलंबित। ट्विटर उन अकाउंट को निलंबित कर देता है जो ट्विटर नियमों का उल्लंघन करते हैं।" लिखा दिखाई दे रहा है। यह स्पष्ट नहीं है कि वास्तव में अकाउंट कब निलंबित किया गया था।
 
कुमार को कांतारा फिल्म से पहले पॉपुलर वेब सीरीज़ "द फैमिली मैन" और "शी" में भी देखा जा चुका है और इनमें उनकी एक्टिंग की सराहना भी की गई थी। इन्होंने फिल्म "Kantara" में वन अधिकारी मुरलीधर की भूमिका निभाई थी। कुमार मुखर होने और सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा करने के लिए जाने जाते हैं।
Advertisement

एक इंस्टाग्राम पोस्ट में, उन्होंने अडानी ग्रुप द्वारा समाचार प्रसारक NDTV पर पूर्ण नियंत्रण प्राप्त करने के बाद स्वतंत्र प्रेस और भारतीय लोकतंत्र के लिए 30 दिसंबर को "ब्लैक डे" करार दिया।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  2. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  4. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  2. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  3. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  4. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  5. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  6. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  7. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  8. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  9. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  10. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.