पुराने SIM कार्ड से निकाला 26 लाख का सोना, पूरे प्रोसेस का वीडियो हुआ वायरल

चीन में एक शख्स ने पुराने SIM कार्ड और इलेक्ट्रॉनिक स्क्रैप से सोना निकालने का वीडियो शेयर किया, जो वायरल हो गया, लेकिन उसने इस प्रक्रिया को खतरनाक बताया।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 फरवरी 2026 10:16 IST
ख़ास बातें
  • चीन में शख्स ने SIM कार्ड से सोना निकालने का दावा किया
  • वीडियो वायरल होने के बाद पुराने SIM कार्ड की मांग बढ़ी
  • शख्स ने प्रक्रिया को खतरनाक बताते हुए चेतावनी दी

वीडियो वायरल होने के बाद पुराने SIM कार्ड की मांग बढ़ी

Photo Credit: Weibo (via SCMP)

चीन से सामने आई एक अनोखी घटना ने सोशल मीडिया पर काफी ध्यान खींचा है। यहां एक शख्स ने पुराने SIM कार्ड और इलेक्ट्रॉनिक स्क्रैप से सोना निकालने का प्रोसेस दिखाया, जिसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो के सामने आने के बाद न सिर्फ लोग हैरान हुए, बल्कि सेकेंड हैंड प्लेटफॉर्म्स पर पुराने SIM कार्ड खरीदने की होड़ भी मच गई। हालांकि, इस पूरे प्रोसेस को दिखाने वाले शख्स ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि यह तरीका बेहद खतरनाक है और आम लोगों को इसे आजमाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। 

मामले की जानकारी SCMP की रिपोर्ट में सामने आई है, जो बताती है कि ऑनलाइन Qiao के नाम से उपलब्ध ये शख्स चीन के Guangdong प्रांत के Huizhou शहर से है। Qiao का काम इलेक्ट्रॉनिक स्क्रैप से कीमती धातुओं को निकालना और उन्हें शुद्ध करना है। 20 जनवरी को उसने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह पुराने SIM कार्ड समेत इलेक्ट्रॉनिक चिप वेस्ट को केमिकल से भरे ड्रम में डालकर प्रोसेस करता दिखा। वीडियो में कई स्टेज दिखाए गए, जिनमें जंग लगाना, केमिकल रिएक्शन और हीटिंग शामिल थे।

इस प्रोसेस के बाद Qiao ने सोने जैसा कीचड़नुमा मटेरियल निकाला, जिसे छानने और दोबारा गर्म करने के बाद ठोस रूप में बदला गया। वीडियो के अनुसार, आखिर में करीब 191 ग्राम सोना निकाला गया, जिसकी कीमत लगभग 2 लाख युआन (करीब 26 लाख रुपये) बताई गई। Qiao ने बाद में बताया कि यह सोना करीब दो टन स्क्रैप प्रोसेस करने के बाद हासिल हुआ।

रिपोर्ट आगे बताती है कि Qiao ने यह भी साफ किया कि यह स्क्रैप सिर्फ SIM कार्ड नहीं थे, बल्कि टेलीकॉम और इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से निकला मिला-जुला चिप वेस्ट था। उसके मुताबिक, SIM कार्ड के कुछ अहम हिस्सों पर सोने की कोटिंग की जाती है, ताकि वे ज्यादा टिकाऊ रहें और जंग से सुरक्षित रहें। यही वजह है कि इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट में थोड़ी मात्रा में सोना मौजूद होता है।

बताया जाता है कि एक सामान्य SIM कार्ड में 0.001 ग्राम से भी कम सोना होता है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इसी तरह बैंक कार्ड के चिप्स और कम्युनिकेशन डिवाइसेज के कॉन्टैक्ट पार्ट्स से भी सोना निकाला जा सकता है, लेकिन इसके लिए बड़े पैमाने पर स्क्रैप और प्रोफेशनल प्रोसेस की जरूरत होती है।

Advertisement

वीडियो वायरल होने के बाद सेकेंड हैंड प्लेटफॉर्म्स पर पुराने SIM कार्ड की मांग अचानक बढ़ गई। हालांकि Qiao ने साफ किया कि उसका मकसद किसी तरह की “कीमियागिरी” को बढ़ावा देना नहीं था। उसने बताया कि वह जरूरी सर्टिफिकेशन के साथ कुछ खास तरह के ई-वेस्ट को कानूनी रूप से प्रोसेस करता है। साथ ही उसने चेतावनी दी कि बिना जानकारी और अनुमति के इस तरह की प्रक्रिया अपनाना न सिर्फ खतरनाक है, बल्कि कई मामलों में गैरकानूनी भी हो सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  2. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  3. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  4. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  5. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  6. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  7. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  9. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.